लाइव न्यूज़ :

Bihar Political Crisis: जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने नीतीश कुमार को बिना शर्त समर्थन देने का किया ऐलान

By रुस्तम राणा | Updated: August 9, 2022 17:13 IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने नीतीश कुमार को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान किया है। 

Open in App

पटना: बिहार की सियासत में मंगलवार का दिन उथल-पुथल भरा रहा। नीतीश कुमार एडीए का दामन छोड़कर एकबार फिर से महागठबंधन के साथ आ गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भी दे दिया है। इस बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने नीतीश कुमार को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान किया है। 

नीतीश कुमार के इस कदम ने एकबार फिर से महागठबंधन को बिहार की राजनीति धरा में सींचने का काम किया है। वे राज्य में राजद, कांग्रेस और वामदलों के साथ मिलकर नई सरकार बना सकते हैं। उधर, एलजेपी नेता (रामविलास पासवान गुट) चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, आज नीतीश कुमार की साख शून्य है। 

चिराग पासवान ने राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग करते हुए कहा, हम चाहते हैं कि बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू हो और राज्य को नए सिरे से जनादेश देना चाहिए। आपकी (नीतीश कुमार) कोई विचारधारा है या नहीं? अगले चुनाव में जदयू को जीरो सीटें मिलेंगी।

वहीं बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पटना में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी ने 74 सीट जीतेने के बाद भी वादे के मुताबिक नीतीश कुमार जी को NDA गठबंधन का मुख्यमंत्री बनाया था। यह बिहार की जनता और BJP के साथ धोखा है, जनता के फैसले का उल्लंघन है। बिहार की जनता इसे बर्दाशत नहीं करेगी। 

बता दें कि 2017 में नीतीश कुमार महागठबंधन का हिस्सा थे और वे मुख्यमंत्री थे। तेजस्वी यादव इस सरकार में डिप्टी सीएम थे। तेजस्वी यादव पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप के मुद्दे को लेकर एक दिन नीतीश कुमार ने अचानक राजभवन जाकर इस्तीफा सौंप दिया था।

टॅग्स :जीतन राम मांझीहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर)नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज