लाइव न्यूज़ :

पटनाः 8 साल के नरेंद्र मोदी पीएम, हर सेक्टर में विनाश, नीतीश के साथ केसीआर ने ‘भाजपा मुक्त भारत’ का आह्वान किया, लालू यादव से मिले

By एस पी सिन्हा | Updated: August 31, 2022 19:52 IST

तेलांगना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने आरोप लगाया कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण व्यवसायी देश से अपना पैसा निकाल रहे हैं। सशस्त्र बलों में भर्ती की ‘‘अग्निपथ’’ योजना को ‘‘किसी भी विपक्षी दल से परामर्श किए बिना’’ लाने के लिए मोदी सरकार की आलोचना की।

Open in App
ठळक मुद्देटीआरएस प्रमुख ने कहा, निजीकरण की होड़ मची है।विशेष श्रेणी की स्थिति के लिए बिहार की मांग को ठुकराने का उदाहरण दिया।नीतीश कुमार देश के सबसे वरिष्ठ और सर्वश्रेष्ठ नेताओं में शुमार हैं।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद तेलांगना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश जी के साथ बातचीत हुई और एक बात पर सहमति बनी कि किसी भी प्रकार से भाजपा की सरकार को देश से बाहर करना है।

8 साल से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हुए हैं, लेकिन हर सेक्टर में देश का विनाश हो रहा है। देश के सभी लोग परेशान हैं। केसीआर ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये का इतना गिरावट आज तक नहीं हुआ था। आज जिस प्रकार की नीतियां बनायी जा रही है। सारे पूंजीपति देश छोड़कर भाग रहे हैं।

बिजली और पानी के लिए आज भी तरसना पड़ता है। इन चीजों की उपलब्धि है, लेकिन काम नहीं किया जाता। डीजल-पेट्रोल और खाद्य सामग्रियों समेत हर एक चीजों का दाम बढ़ गया। उन्होंने कहा कि मोदी जी देश को किस तरीके से चला रहे हैं यह सबकों पता है। केंद्र की नाकामियों की वजह से देश को नुकसान पहुंच रहा है। विकास का नाम नहीं है सिर्फ नारेबाजी हो रही है।

मोदी जी ने कहा था कि 2020 तक हर गरीब का अपना मकान होगा। क्या आज सबको अपना मकान है? कहा गया था कि किसानों का आय डबल होगी क्या डबल हुई? बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओं का क्या हुआ? केसीआर ने कहा कि धर्म की बात को लेकर लोगों को तोड़ा जा रहा है। देश के लिए यह बहुत बड़ा खतरा बनकर सामने आ रहा है।

आज धर्म के नाम पर समाज को तोड़ने और अच्छे भारत को खराब करने का प्रयास हो रहा है। मेक इन इंडिया पर सवाल उठाते हुए केसीआर ने कहा कि मेक इन इंडिया का क्या हुआ? आज भी कई सामान चाइना से आता है। हमारे बुनकरों का क्या हाल है? यह किसी से छिपी हुई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि आज नीतीश जी से मिलकर बहुत अच्छा लगा।

कई विषयों पर उनसे बातचीत हुई। हम सभी की राय है कि विपक्ष को एक होना चाहिए और भाजपा को सत्ता से हटाना चाहिए। भारत की आजादी के 75 साल बाद हम आज भी कई समस्याओं से जूझ रहे है। भारत में बदलाव की जरूरत है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का बुरा हाल है। 13 महीने देश के किसानों का आंदोलन क्यों करना पड़ता है?

4 लाख मेगावाट की बिजली की उपलब्धि देश में है लेकिन फिर भी बिजली की किल्लत देश में हो रही है। गरीब आदमी परेशान है हर क्षेत्र में महंगाई बढ रही है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना से देश की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होगी। बिना विपक्ष से बात किए इस योजना को लागू किया गया।

75 साल के आजादी के बाद देश के राजधानी में पानी उपलब्ध नहीं है वहां भी पानी खरीदना पड़ता है। केंद्र सरकार विकास का काम नहीं कर रही सिर्फ नारेबाजी कर रही है। चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने बुधवार को ‘‘विपक्षी एकता’’ बनाने के प्रयासों के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।

देश में जारी समस्याओं के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए ‘‘भाजपा मुक्त भारत’’ का आह्वान किया। हालांकि, पटना में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह आह्वान करने वाले राव इस सवाल को टाल गए कि संयुक्त विपक्ष का नेतृत्व कौन करेगा और क्या उसमें कांग्रेस को शामिल किया जाएगा।

राव ने नीतीश कुमार को ‘‘बड़े भाई’’ कहकर संबोधित किया। भाजपा के खिलाफ मुखर रहे राव ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और इसमें कांग्रेस की भूमिका से जुड़े सवाल के जवाब में कहा, ‘‘इन चीजों पर समय आने पर फैसला किया जाएगा। हमें कोई जल्दी नहीं है।’’

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारके चंद्रशेखर रावतेलंगानातेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल