लाइव न्यूज़ :

लालू यादव को झटका, अभी जेल से बाहर नहीं आएंगे, चारा घोटाला मामले में सुनवाई टली

By एस पी सिन्हा | Updated: September 11, 2020 14:39 IST

चाईबासा कोषागार से तकरीबन 37 करोड़ की अवैध निकासी के मामले में लालू यादव को 24 जनवरी 2018 को 5 साल की सजा सुनाई गई थी. जेल में लालू यादव ने ढाई साल से ज्यादा का वक्त गुजार लिया है. इसी को आधार बनाते हुए लालू यादव के अधिवक्ता की तरफ से हाई कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई है. 

Open in App
ठळक मुद्देकोषागार से अवैध निकासी के मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर आज हाईकोर्ट में ने सुनवाई टाल दी.चारा घोटाले के चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सीबीआई कोर्ट ने लालू को पांच साल की सजा सुनाई है.बताया जाता है कि सीबीई वकील और लालू यादव की तबितयत खराब होने की वजह से सुनवाई को टाल दिया गया है.

रांचीः संयुक्त बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाले से संबंधित चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर आज हाईकोर्ट में ने सुनवाई टाल दी.

अब नौ अक्तूबर को सुनवाई होगी. चारा घोटाले के चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सीबीआई कोर्ट ने लालू को पांच साल की सजा सुनाई है. बताया जाता है कि सीबीई वकील और लालू यादव की तबितयत खराब होने की वजह से सुनवाई को टाल दिया गया है. लालू की ओर से जमानत याचिका दायर कर कहा गया है कि उन्होंने आधी सजा काट ली है.

इस कारण जमानत मिलनी चाहिए. जबकि सीबीआई की ओर से कहा गया कि आधी सजा पूरी नहीं हुई है. इसके बाद अदालत ने सुनवाई नौ अक्तबूर को निर्धारित कर दी. न्यायाधीश अपरेस सिंह की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली सुनवाई के लिए हाईकोर्ट के कॉज लिस्ट के नंबर सात पर मामला सूचीबद्ध था.

दरअसल, चाईबासा कोषागार से तकरीबन 37 करोड़ की अवैध निकासी के मामले में लालू यादव को 24 जनवरी 2018 को 5 साल की सजा सुनाई गई थी. जेल में लालू यादव ने ढाई साल से ज्यादा का वक्त गुजार लिया है. इसी को आधार बनाते हुए लालू यादव के अधिवक्ता की तरफ से हाई कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई है. 

इसबीच, अभी हाल ही राजद छोड़कर जदयू में आए लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में राज्यभर के यादवों का समर्थन एनडीए को मिलेगा. उन्होंने कहा कि बिहार के पढे-लिखे और समझदार यादव पहले ही लालू प्रसाद और उनकी पार्टी से किनारा कर चुके हैं.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए के प्रत्याशियों को लोकसभा चुनाव में भी इस समाज के लोगों का समर्थन मिला था, अब तो अधिसंख्य यादव जाति के लोगों का लालू परिवार से मोहभंग हो गया है. उन्होंने यह भी संकेत दिया है उनकी बेटी एश्वर्या राय चाहेंगी तो जरूर चुनाव लड़ेंगी.

हालांकि तेजप्रताप के खिलाफ एश्वर्या राय के मैदान में उतरने के एलान से वे बचते दिखे. उन्होंने कहा कि पहले तेजप्रताप यादव को घोषणा तो करने दीजिए. यहां उल्लेखनीय है कि इस चुनावी साल में लालू यादव के जमानत पर बाहर आने की आस पार्टी ने लगा रखी है. पार्टी नेताओं का मानना है कि लालू को अगर जमानत मिल जाती है को बिहार के चुनावी समीकरण को बदल सकते हैं.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवझारखंडबिहारपटनाआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा