लाइव न्यूज़ :

बिहारः बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेन्द्र शास्त्री पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी में जुटी पटना पुलिस, जानें पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: May 16, 2023 14:20 IST

पटना के ट्रैफिक एसपी पूरन झा ने बताया कि इस संबंध में डीएसपी को जांच का आदेश दे दिया गया है। जांच में अगर यह बात साबित होती है कि बाबा बागेश्वर और मनोज तिवारी ने होटल जाने के दौरान सीट बेल्ट नहीं बांधा था तो ट्रैफिक नियमों के तहत उनके ऊपर जुर्माना लगाया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देफिक पुलिस बाबा पर जुर्माना लगाने की तैयारी कर रही है।धीरेन्द्र शास्त्री के पटना आने पर मनोज तिवारी खुद कार ड्राइव कर उन्हें एयरपोर्ट से होटल पनाश लेकर पहुंचे थे।यात्रा के दौरान दोनों ने सीट बेल्ट नहीं बांध रखी थी।

पटनाः लोगों के भाग्य का आकलन करने वाले बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेन्द्र शास्त्री खुद मुश्किलों में घिरते जा रहे हैं। बिहार दौरे पर पटना पहुंचे धीरेन्द्र शास्त्री पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी चल रही है। पटना पुलिस भाजपा सांसद मनोज तिवारी और धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है। ट्रैफिक पुलिस बाबा पर जुर्माना लगाने की तैयारी कर रही है।

पटना की ट्रैफिक पुलिस यह जांच कर रही है कि धीरेन्द्र शास्त्री और मनोज तिवारी ने पटना एयरपोर्ट से पनाश होटल जाने के दौरान सीट बेल्ट लगाया था या नहीं?दरअसल, बीते शनिवार को धीरेन्द्र शास्त्री के पटना आने पर मनोज तिवारी खुद कार ड्राइव कर उन्हें एयरपोर्ट से होटल पनाश लेकर पहुंचे थे। मनोज तिवारी ड्राइविंग सीट पर तो धीरेंद्र शास्त्री उनके बगल में बैठे नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। इस दौरान दोनों सीट बेल्ट बांधे नजर नहीं आए।

दिग्गजों के द्वारा ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने इसपर संज्ञान ले लिया है। पटना के ट्रैफिक एसपी पूरन झा ने बताया कि इस संबंध में डीएसपी को जांच का आदेश दे दिया गया है। जांच में अगर यह बात साबित होती है कि बाबा बागेश्वर और मनोज तिवारी ने होटल जाने के दौरान सीट बेल्ट नहीं बांधा था तो ट्रैफिक नियमों के तहत उनके ऊपर जुर्माना लगाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि यातायात नियमों के अनुसार सीट बेल्ट नहीं बांधने पर कार का चालान काटे जाने व एक हजार रुपये जुर्माना का नियम है।

टॅग्स :बिहारBihar Policeपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज