लाइव न्यूज़ :

राजभवन मार्च पर निकले चिराग पासवान को पुलिस ने लिया हिरासत में, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: February 15, 2022 18:32 IST

डाकबंगला चौराहा और इनकम टैक्‍स चौराहे के पास पुलिस ने उन्‍हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे और उनके कार्यकर्ता नहीं माने.

Open in App
ठळक मुद्देसरकार को बर्खास्‍त करने की मांग को लेकर राजभवन मार्च पर निकले थे.हड़ताली मोड़ पर धरना-प्रदर्शन प्रतिबंधित है.

पटनाः लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वह बिहार सरकार को बर्खास्‍त करने की मांग को लेकर राजभवन मार्च पर निकले थे.

करीब दो हजार लोजपा कार्यकर्ताओं के चिराग पासवान आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राजभवन मार्च कर रहे थे. बताया जाता है कि गांधी मैदान से चलकर वह अपने समर्थकों के साथ राजभवन तक जाना चाहते थे. डाकबंगला चौराहा और इनकम टैक्‍स चौराहे के पास पुलिस ने उन्‍हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे और उनके कार्यकर्ता नहीं माने.

इसके बाद हड़ताली मोड़ के पास पुलिस ने उनके समर्थकों पर लाठीचार्ज कर दिया और चिराग को हिरासत में लेकर सचिवालय थाना ले गई. बता दें कि हड़ताली मोड़ पर धरना-प्रदर्शन प्रतिबंधित है. डाक बंगला चौराहे से भीड़ जब हाईकोर्ट के पास तक पहुंच गई तो पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोककर समझाने की कोशिश की. कार्यकर्ताओं को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोडे. हाईकोर्ट और नये म्‍यूजियम के पास की सड़क काफी देर तक रणक्षेत्र बनी रही. 

टॅग्स :बिहारपटनाचिराग पासवानलोक जनशक्ति पार्टीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा