लाइव न्यूज़ :

कोचिंग सेंटरों के संचालन पर शिक्षा विभाग के आदेश पर पटना हाईकोर्ट ने लगाई रोक

By एस पी सिन्हा | Updated: October 3, 2023 16:42 IST

शिक्षा विभाग ने कोचिंग सेंटरों के पूर्वाह्न 9 बजे से अपराह्न 4 बजे तक संचालित नहीं करने आदेश दिया था, जिसपर कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायाधीश मोहित कुमार शाह की एकल पीठ द्वारा ये आदेश सभी पक्षों को सुनने के बाद पारित किया गया है।याचिका दायर कर इस आदेश को रद्द करने के लिए पटना हाई कोर्ट से अनुरोध किया गया था।बिहार राज्य के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा 31जुलाई, 2023 को ये आदेश जारी किया गया था।

पटनाः पटना हाईकोर्ट ने मंगलवार को शिक्षा विभाग के अपर मुख्‍य सचिव केके पाठक के कोचिंग संस्थानों को लेकर जारी किए गए आदेश पर रोक लगा दी है। शिक्षा विभाग ने कोचिंग सेंटरों के पूर्वाह्न 9 बजे से अपराह्न 4 बजे तक संचालित नहीं करने आदेश दिया था, जिसपर कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दिया है।

न्यायाधीश मोहित कुमार शाह की एकल पीठ द्वारा ये आदेश सभी पक्षों को सुनने के बाद पारित किया गया है। दरअसल, एक याचिका दायर कर इस आदेश को रद्द करने के लिए पटना हाई कोर्ट से अनुरोध किया गया था। बिहार राज्य के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा 31जुलाई, 2023 को ये आदेश जारी किया गया था।

याचिका के जरिये केवल आदेश के  संबंधित भाग को रद्द करने के लिए आदेश देने का आग्रह किया गया है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता की दलील थी कि कोचिंग रेगुलेशन एक्ट, 2010 के प्रावधान के अनुसार समय रेगुलेट करने का पावर सरकार को नहीं है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अभिनव श्रीवास्तव के जरिये कोचिंग एसोसिएशन ऑफ भारत व अन्य द्वारा ये याचिका दायर की गई है।

अब सुबह 9 बजे से 4 बजे के बीच भी कोचिंग क्लास चलाया जा सकता है। अधिवक्ता रौशन ने बताया कि राज्य सरकार के इस आदेश की वजह से न सिर्फ कोचिंग में पढ़ाने वाले लोगों के व्यवसाय में घाटा लगा है, बल्कि छात्रों के उज्ज्वल भविष्य पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

इस मामले की अगली सुनवाई छह सप्ताह यानी 14 नवंबर के बाद होगी। बता दें शिक्षा विभाग के इस आदेश के खिलाफ कोचिंग सेंटरों में रोष है। वहीं, केके पाठक का तर्क था कि इस दौरान स्‍कूल और कॉलेज में बच्चों की पढ़ाई चल रही होती है।

टॅग्स :बिहारPatna High Court
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज