लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः बिहार में आज  1385 नए मामले, राज्य में कुल संख्या 21,558, पटना में 379

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2020 13:48 IST

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 17 और लोगों की मौत हो जाने से इस रोग से अबतक मरने वालों की संख्या 160 हो गयी है जबकि इस वायरस के संक्रमण से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 21,558 हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 21,558 हो गई है और पटना में आज कुल केस 379 है। पूरे राज्य में 31 जुलाई तक लॉकडाउन कर दिया गया है।अरवल, गोपालगंज, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा एवं शिवहर जिले में 01—01 मरीज की मौत हुई है। राजभवन और मुख्यमंत्री आवास, हर जगह संक्रमण को लेकर परीक्षण किया गया है पर स्वास्थ्य विभाग इन स्थानों में संक्रमण को लेकर चुप्पी साधे हुए है।

पटनाः बिहार में रोज कोरोना बम फूट रहा है। रोज मामला बढ़ रहा है। बिहार में आज एक साथ 1385 नए मामले मिले है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 21,558 हो गई है और पटना में आज कुल केस 379 है। पूरे राज्य में 31 जुलाई तक लॉकडाउन कर दिया गया है।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 17 और लोगों की मौत हो जाने से इस रोग से अबतक मरने वालों की संख्या 160 हो गयी है जबकि इस वायरस के संक्रमण से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 21,558 हो गयी है।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक जिन 160 लोगों की मौत हो चुकी है उनमें से पटना में 23, भागलपुर में 13, दरभंगा में 10, गया में 09, बेगूसराय, समस्तीपुर एवं नालंदा में 07—07, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, रोहतास, सारण एवं सिवान में 06—06, मुंगेर, पश्चिम चंपारण में 05, भोजपुर, खगड़िया, नवादा एवं वैशाली में 04—04, जहानाबाद, कैमूर एवं सीतामढ़ी में 03—03, अररिया, औरंगाबाद, किशनगंज एवं मधुबनी में 02—02 तथा अरवल, गोपालगंज, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा एवं शिवहर जिले में 01—01 मरीज की मौत हुई है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 1385 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में बुधवार को इस रोग से संक्रमित मामले बढ़कर 21,558 हो गये। राजधानी पटना के पॉश इलाक़ों, पटना उच्च न्यायालय, राजभवन और मुख्यमंत्री आवास, हर जगह संक्रमण को लेकर परीक्षण किया गया है पर स्वास्थ्य विभाग इन स्थानों में संक्रमण को लेकर चुप्पी साधे हुए है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पश्चिम चंपारण से लोकसभा सदस्य संजय जायसवाल और उनके परिवार के करीबी अन्य सदस्य भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। समझा जाता है कि जायसवाल पटना स्थित राज्य भाजपा मुख्यालय जहां पार्टी के सदस्यों और कर्मचारियों की जांच में 24 लोग संक्रमित पाए गए थे, में इस रोग के संपर्क में आए होंगे। भागलपुर जिला मुख्यालय के एम पी द्विवेदी रोड स्थित एक दवा के दुकान की चौखट पर एक व्यक्ति की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति दम फुलने की बीमारी से ग्रसित था और दवा लेने और उसका सेवन करने के कुछ ही देर बाद वहीं पर औंधे मुंह गिर गया। कोरोना के डर से कोई भी नजदीक जाकर उसकी मदद नहीं कर पाये हालांकि उसके ऊपर दूर से पानी का छिड़काव किया पर कोई प्रतिक्रिया नहीं होते देख लोगों ने पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचित किया जिन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया।

टॅग्स :बिहार में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियापटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह