लाइव न्यूज़ :

बिहारः विपक्ष की बैठक अब 23 जून को, राहुल गांधी भी आएंगे, जदयू अध्यक्ष सिंह और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने किया ऐलान, इस दल के नेता होंगे शामिल

By एस पी सिन्हा | Updated: June 7, 2023 19:59 IST

जदयू अध्यक्ष ललन सिंह और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किया। दोनों नेताओं ने कहा कि 23 जून को बैठक पर सभी पार्टियों की सहमति मिल गई है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने कहा कि सबलोग एक प्लेटफार्म पर आ रहे हैं। देश में लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। मुद्दे की बात नहीं हो रही है।तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है।

पटनाः भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता के लिए बैठक की नई तारीख तय कर ली गई है। अब 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक होगी। इसके पहले 12 जून को बैठक होनी थी। लेकिन कांग्रेस व अन्य दलों ने तारीख पर असहमति जताई थी। इसके बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया था।

नई तारीख का ऐलान जदयू अध्यक्ष ललन सिंह और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किया। दोनों नेताओं ने कहा कि 23 जून को बैठक पर सभी पार्टियों की सहमति मिल गई है। अब इस बैठक में कांग्रेस के राहुल गांधी औऱ मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ साथ ममता बनर्जी, शरद पवार, अऱविंद केजरीवाल हेमंत सोरेन, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, तमिलनाडु से एमके स्टालिन, सीपीआई के सचिव डी. राजा, सीपीएम के सचिव सीताराम येचुरी, भाकपा माले के दीपंकर भट्टाचार्य जैसे नेताओं की सहमति मिल गई है।

ये तमाम नेता बैठक में शामिल होंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि सबलोग एक प्लेटफार्म पर आ रहे हैं। देश में लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। मुद्दे की बात नहीं हो रही है। तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है। इसके खिलाफ पटना में बड़ी बैठक होने जा रही है। बैठक के बाद एक ठोस रिजल्ट सामने आयेगा।

वहीं, ललन सिंह ने कहा कि आज देश के हालात इमरजेंसी से भी अधिक खतरनाक हो गए हैं। कोई कुछ बोलता है तो तोतों की कार्रवाई शुरू हो जाती है। इसलिए आज की आवश्यकता है कि भाजपा मुक्त देश बने। देश में फिर से लोकतंत्र स्थापित हो। 23 तारीख की विपक्षी दलों की बैठक इस काम में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां एक होकर 2024 का चुनाव लड़ेंगी।

पटना में विपक्षी पार्टियों की बैठक होगी और यहीं से देश से भाजपा को उखाड़ फेंकने की रणनीति बनेगी। बता दें कि इससे पहले पटना में 12 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक टाल दी गई थी। दरअसल इस बैठक में कांग्रेस ने राहुल गांधी या अपने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे को भेजने से इंकार कर दिया था। कांग्रेस ने अपने एक मुख्यमंत्री और एक अन्य नेता को भेजने का एलान किया था। इसके बाद बैठक टालने का फैसला लिया गया था।

टॅग्स :बिहारउत्तर प्रदेशतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारराहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गेRajiv Ranjan SinghजेडीयूआरजेडीRJD
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल