लाइव न्यूज़ :

बिहार: मुकेश सहनी के लिए अब राजद का भी दरवाजा बंद, राबड़ी देवी ने कहा- हमें जरूरत नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: March 25, 2022 19:43 IST

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा है कि मुकेश सहनी ने जैसी करनी की, वैसा भोग रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी को राजद में नहीं बुलाएंगे। अब सहनी को लालू जी की आज याद आ रही है। पहले अपने मन से गए थे, अब नहीं बुलाएंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देराबड़ी देवी ने कहा, पहले अपने मन से गए थे, अब नहीं बुलाएंगेकहा - मुकेश सहनी को राजद के साथ बुलाने का कोई मतलब नहीं है

पटना: एनडीए के अंदर ही भाजपा के द्वारा वीआईपी की सर्जरी से सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी की परेशानी बढ़ गई है। मुकेश सहनी का इस सियासी तोड़ के बाद राजद और कांग्रेस भी मामले में तंज कस रहे हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा है कि मुकेश सहनी ने जैसी करनी की, वैसा भोग रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी को राजद में नहीं बुलाएंगे। अब सहनी को लालू जी की आज याद आ रही है। पहले अपने मन से गए थे, अब नहीं बुलाएंगे। 

राबड़ी देवी ने कहा लालू जी ने तो बोलने का हक दिया और फिर यही लोग साथ छोड़कर चले गये थे। मुकेश सहनी से बड़े-बड़े नेता हमारे पार्टी में है। इसलिए हमें मुकेश सहनी की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी अपना समझें। अब जाकर उनको लालू प्रसाद याद आ रहे हैं। मुकेश सहनी को राजद के साथ बुलाने का कोई मतलब नहीं है। ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। 

राबड़ी देवी ने कहा कि वह अपने मन से गये हैं तो खुद समझें। लालू यादव ने ही सबको चलना सिखाया जो आज अपने हक के लिए लड़ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पीठ में छूरा घोंपने का काम तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा ने किया है। उन्होंने भाजपा और जदयू पर विधायकों की खरीद-फरोख्‍त का आरोप लगा दिया। 

उन्होंने कहा कि भाजपा और जदयू दोनों दूसरे दल को तोड़ने का कम करती हैं। कभी पैसे के बदलौत तो कभी डर दिखा कर। उल्लेखनीय है कि एनडीए में अभी भूचाल मचा हुआ है। भाजपा और मुकेश सहनी की पार्टी में खुलकर तलवार खिंची हुई है। ऐसे में मुकेश सहनी ने हाल में ही कहा था कि आज की स्थिति देखकर मुझे लालू प्रसाद यादव की बात नहीं मानने का अफसोस हो रहा है। अगर उस समय हम उनकी बात मान लेते तो शायद आज ये दिन नहीं देखना पड़ता। 

वीआईपी पार्टी की ताकत को देखकर ही भाजपा ने 11 सीट और एक विधान पार्षद सीट दिया था। इस बीच मुकेश सहनी से चल रही तनातनी के बीच भाजपा ने वीआईपी पार्टी के तीनों विधायकों को अपने दल में शामिल कर लिया। जिसके बाद मुकेश सहनी की पार्टी के एक भी विधायक विधानसभा में नहीं बचे हैं। मुकेश सहनी ने मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने की बात कही है और ये फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर दे दिया है कि मंत्री पद को लेकर वो क्या तय करेंगे।

टॅग्स :मुकेश सहनीआरजेडीबिहारजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल