लाइव न्यूज़ :

बिहार: नीतीश कुमार के स्वर्गीय पिता की जयंती के अवसर पर होगा राजकीय समारोह, कैबिनेट ने दी मंजूरी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 5, 2022 16:04 IST

बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक में कुल 6 एजेंडों पर मुहर लगी है. राज्य सरकार ने कोरोना महामारी से मरने वाले लोगों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार सरकार की कैबिनेट बैठक में कुल 6 एजेंडों पर मुहर लगी है.कोविड मृतकों के आश्रितों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी.

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पिता और स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कविराज राम लखन सिंह की जयंती के मौके पर 17 जनवरी को राजकीय समारोह आयोजित किया जायेगा. इसके साथ ही उनकी प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दी है. 

इसके साथ ही बैठक में कुल 6 एजेंडों पर मुहर लगी है. राज्य सरकार ने कोरोना महामारी से मरने वाले लोगों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इसके लिए सरकार ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में 105 करोड़ रुपये की अग्रिम स्वीकृति को मंजूरी दे दी है.

बिहार कैबिनेट की हुई बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पिता प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कविराज राम लखन सिंह के साथ ही वैद्य शहीद नाथुन प्रसाद यादव, शीलभद्र याजी, मोगल सिंह, एवं डूमर प्रसाद सिंह के सम्मान में नगर परिषद क्षेत्र बख्तियारपुर में स्थापित प्रतिमा स्थल पर प्रत्येक वर्ष 17 जनवरी को राजकीय समारोह आयोजित किए जाने की स्वीकृति दी गई है. 

बता दें कि स्वर्गीय कविराज राम लखन सिंह की प्रतिमा बख्तियारपुर में लगी है. अब उसी प्रतिमा स्थल पर हर साल 17 जनवरी को राजकीय समारोह आयोजित किये जायेंगे. 

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पैतृक गांव कल्याण बीघा में पहले ही एक वाटिका का निर्माण करा रखा है. इस से वाटिका में नीतीश कुमार की माता और उनकी स्वर्गीय पत्नी की प्रतिमा भी लगाई गई है. लेकिन अब सरकारी स्तर पर प्रतिमा स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया है.

वहीं, नये साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की पहली बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये. इसमें बिहार नगर पालिका अधिनियम-2007 के आलोक में एक नए नगर निकाय का गठन एवं तीन नगर निकायों का क्षेत्र विस्तार की स्वीकृति दी गई है. इसके साथ ही बिहार पेशा कर नियमावली में संशोधन की स्वीकृति दी गई है. 

वहीं, पचास हजार की दर से कोरोना संक्रमण मृत व्यक्ति के परिजन को अनुग्रह अनुदान देने के लिए 20 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है.

इसके अलावे बिहार में राजस्व वृद्धि के लिए बिहार ईख नियमावली-1978 के नियम उपनियम में प्रथम अनुज्ञप्ति शुल्क, नवीकरण शुल्क में संशोधन का प्रस्ताव पास किया गया है.

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारCabinet
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार