लाइव न्यूज़ :

बिहारः नीतीश कुमार का जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना तय, प्रतिनिधि ने दिल्ली में जमा किया नामांकन पत्र 

By एस पी सिन्हा | Updated: October 4, 2019 15:32 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एकबार फिर से जदयू का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चुना जाना तय है। उनके प्रतिनिधि ने दिल्ली में जमा किया नामांकन पत्र।

Open in App
ठळक मुद्देअगर जरूरी हुआ तो 13 अक्टूबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा.पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संपन्न होने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण का कार्यक्रम आरंभ किया जाएगा.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लगातार दूसरी आर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनने का रास्‍ता साफ दिख रहा है. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नीतीश कुमार ने एक बार फिर से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. बिहार में बाढ़ और जलजमाव राहत में जुटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से जदयू के विधान पार्षद संजय गांधी ने नीतीश कुमार के प्रतिनिधि के तौर पर दिल्ली में पार्टी कार्यालय में नामांकन पत्र जमा कराया.

संजय गांधी ने पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी अनिल हेगडे को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नामांकन पत्र सौंपा. संभावना जतायी जा रही है कि नीतीश कुमार को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जायेगा. बता दें कि बिहार में बाढ और जलजमाव से बिगडे हालात को लेकर राहत और बचाव कार्य में जुटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में ही हैं. नामांकन दाखिल करने के लिए वह दिल्ली नहीं गये. 

राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए होनेवाले चुनाव को लेकर नामांकन का आज आखिरी दिन होने के कारण संजय गांधी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नामांकन पत्र दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में जमा कराया. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आफाक आलम के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चार अक्टूबर तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जानी है. नाम वापसी की तारीख चार अक्टूबर रखी गई है. पांच को नामांकन पत्र की जांच होगी और छह अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे.

अगर जरूरी हुआ तो 13 अक्टूबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा. उसी दिन औपचारिक रूप से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का एलान भी हो जाएगा. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संपन्न होने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण का कार्यक्रम आरंभ किया जाएगा. इस बार पार्टी ने तय किया है कि युवा कार्यकर्ताओं की टीम को पटना में प्रशिक्षण देकर उनके माध्यम से जिलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होगा. प्रशिक्षण में चुनाव को केंद्र में तो रखा ही जाएगा, साथ ही साथ सरकार द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक अभियान के बारे में भी जदयू अपने कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से बताएगा.

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार