लाइव न्यूज़ :

बिहारः मंदिर जाने के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, बचाने गई माँ भी आई जद में, दोनों की हुई मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: July 8, 2023 15:09 IST

रिशु मंदिर जाने के लिए घर से सुबह निकला। रास्ते में पोल से झूलते तार से प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया। रिशु को करंट लगने के बाद उसकी मां सुनीता देवी उसे बचाने गई। इसी दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गई। जिसके बाद मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देघटना युवक के मंदिर जाने के वक्त हुई।रास्ते में पोल से झूलते तार की चपेट में आ गया।

पटना। बिहार में गया जिले के टिकारी प्रखंड के मउ ओपी क्षेत्र के संडा गांव में शनिवार की सुबह करंट की चपेट में आने से मां और बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बेटे के मंदिर जाने के वक्त हुई।

सूचना के मुताबिक, युवक सुबह मंदिर जा रहा था, इसी दौरान पोल से झूलते तार की चपेट में आ गया। बेटे को बचाने गई माँ को भी करंट ने पकड़ लिया जिसके बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान संडा ग्राम निवासी अजय शर्मा के पुत्र रिशु कुमार (15) के रूप में हुई है।

 रिशु मंदिर जाने के लिए घर से सुबह निकला। रास्ते में पोल से झूलते तार से प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया। रिशु को करंट लगने के बाद उसकी मां सुनीता देवी उसे बचाने गई। इसी दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गई। जिसके बाद मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

ओपी अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। संडा पंचायत के मुखिया रामजी शर्मा द्वारा कबीर अंत्योष्टि योजना के तहत तीन-तीन हजार रुपया मृतक के परिजनों को दिया गया है। वहीं, एक साथ दो लोगों की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

टॅग्स :GayaBihar
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो