लाइव न्यूज़ :

बिहार: गया में भांजी पर हमले से भड़के जीतन राम मांझी, कहा- हम होते तो गोली मार देते

By विनीत कुमार | Updated: March 23, 2022 13:28 IST

बिहार के गया जिले के महकमपुर गांव में रविवार को भांजी समेत अन्य परिजनों पर हुए हमले को लेकर जीतनराम मांझी ने नाराजगी जताई और पुलिस सहित कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।

Open in App

गया: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। मांझी दरअसल गया जिले के महकमपुर गांव में रविवार को भांजी समेत अन्य परिजनों पर हुए हमले से काफी नाराज हैं। उन्होंने इस संबंध में कहा कि अगर उनके साथ ऐसा होता तो वे 2 से 5 हमलावरों को गोली मार देते।

हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के मुखिया ने पत्रकारों से बताया कि करीब 25 लोगों ने केशरी देवी पर हमला किया था, जो पंचायत सदस्य हैं और उनके परिवार से ताल्लुक रखती हैं। मांझी ने दावा किया कि हमला करने वालों में कुछ स्थानीय गुंडे भी शामिल थे।

मांझी मंगलवार को घटना में घायल हुए अपने परिजनों से मिलने अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे थे। यहीं पहुंच कर उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और लौटते वक्त पत्रकारों से बात की।

पुलिस पर बरसे जीतनराम मांझी

मांझी ने इस घटना को लेकर राज्य की पुलिस और कानून व्यवस्था पर निशाना साधा। मांझी ने कहा कि ऐसी घटना से पुलिस की कमजोरी का पता चलता है। मांझी ने कहा कि केशरी देवी ने पंचायत चुनाव जीता था, जिसने कोइरी समुदाय के कई लोगों को परेशान कर दिया था, उन्होंने हमले की साजिश रची थी। केशरी देवी के बेटे अविनाश ने कहा कि पार्वती क्षेत्र के गुंडों ने उनकी जाति के लिए नफरत के चलते हमला किया।

जीतनराम मांझी के अनुसार दबंगों द्वारा चुनाव के समय से ही उनकी भांजी को चुनाव नहीं लड़ने की धमकी दी जा रही थी। हालांकि वे चुनाव में खड़ी हुई और जीत भी गईं। इसी से कुछ लोग नाराज थे। आरोपों के अनुसार रविवार को रात 9 बजे जब सभी लोग घर में बैठे थे, उसी समय घर में घुसकर मारपीट की गई और खौफ पैदा करने की कोशिश की गई है।

टॅग्स :जीतन राम मांझीबिहार समाचारGaya
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

क्राइम अलर्टफर्जी आधार कार्ड बनाकर पहचान छिपाई?, हिंदू लड़के की फोटो दिखाकर मुस्लिम से शादी, लड़की ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर समारोह में किया हंगामा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज