लाइव न्यूज़ :

Bihar News ED IAS: कई अहम दस्तावेज हाथ लगे?, आईएएस संजीव हंस के करीबी जूनियर इंजीनियर सुनील कुमार के ठिकानों पर छापेमारी

By एस पी सिन्हा | Updated: December 28, 2024 16:50 IST

Bihar News ED IAS: प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा एक्शन लेते हुए संजीव हंस की दिल्ली, नागपुर और जयपुर की संपत्ति को जब्त की है।

Open in App
ठळक मुद्देराजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव की पत्नी से भी ईडी ने पूछताछ की है।संपत्ति की कीमत करीब 23 करोड़ 72 लाख रुपए बताए जा रहे हैं।संजीव हंस बड़ी चालाकी से इन संपत्तियों के मालिक बने थे।

 

 

Bihar News ED IAS: मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पटना के बेउर जेल में बंद आईएएस अधिकारी संजीव हंस से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शनिवार की सुबह संजीव हंस के करीबी और पुल निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर सुनील कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की। टीम ने सुनील कुमार के पटना स्थित घर और गया स्थित तथागत होटल में छापेमारी की है। इस दौरान उन्हें कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं। बताया जा रहा है कि यह होटल सुनील कुमार से जुड़े किसी रिश्तेदार का है। उनके निकटस्थ रिश्ते आईएएस संजीव हंस से बताए जाते हैं।

बता दें कि संजीव हंस और राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव को इसी वर्ष अक्टूबर महीने में ईडी ने गिरफ्तार किया था। तब से वे दोनों लगातार न्यायिक हिरासत में हैं। इतना ही नहीं सजीव हंस के पत्नी से भी मनी लांड्रिंग मामले में पूछताछ हो चुकी है। वहीं राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव की पत्नी से भी ईडी ने पूछताछ की है।

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा एक्शन लेते हुए संजीव हंस की दिल्ली, नागपुर और जयपुर की संपत्ति को जब्त की है। संपत्ति की कीमत करीब 23 करोड़ 72 लाख रुपए बताए जा रहे हैं। संजीव हंस बड़ी चालाकी से इन संपत्तियों के मालिक बने थे। ऊर्जा विभाग में ठेकेदारी करने वाले प्रवीण कुमार चौधरी, कोलकाता के कारोबारी पुष्पराज बजाज और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर यह संपत्तियां रजिस्टर्ड कराई गई थी।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयबिहारपटनाIAS
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार