लाइव न्यूज़ :

बिहार: वीर कुंवर सिंह की जयंती पर भाजपा फहराएगी एक साथ 75000 तिरंगे, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में पाकिस्तान छूट जाएगा पीछे

By विनीत कुमार | Updated: April 15, 2022 10:51 IST

बिहार भाजपा इस बार वीर कुंवर सिंह की जयंती के मौके पर 75 हजार तिरंगे एक साथ फहराने की तैयारी कर रही है। ऐसा अगर होता है तो ये गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा। राजद ने इसे भाजपा का पब्लिसिटी स्टंट बताया है।

Open in App
ठळक मुद्दे23 अप्रैल को स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की जयंती पर 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' बनाने की तैयारी।भाजपा इस दिन 75 हजार तिरंगे एक साथ फहराने की कर रही है तैयारी।फिलहाल सबसे बड़ी संख्या में एक साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है।

पटना: बिहार में भाजपा 23 अप्रैल को स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की जयंती पर 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' दर्ज करने के लिए जगदीशपुर में 12 जिलों के लोगों को एक साथ लाने और 75,000 से अधिक राष्ट्रीय ध्वज लहराने की योजना बना रही है। ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ 1857 के विद्रोह में वीर कुंवर सिंह की अहम भूमिका रही थी।

कुंवर सिंह की जयंती हर साल राज्य सरकार द्वारा आयोजित की जाती थी। हालांकि इस बार आयोजन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में केंद्र द्वारा 'आजादी का अमृत महोत्सव' के हिस्से के रूप में किया जा रहा है। 

बिहार के भाजपा नेताओं के अनुसार 75000 से अधिक राष्ट्रीय ध्वज को सामूहिक रूप से लहराने से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बन सकता है। फिलहाल ऐसा रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है। पाकिस्तान ने 57,000 राष्ट्रीय ध्वज फहराए थे।

भाजपा के इस कार्यक्रम की योजना को अंतिम रूप देने के लिए बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बुधवार को पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक भी की। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ 1857 के विद्रोह को 'न केवल स्वतंत्रता का पहला युद्ध बल्कि सामूहिक राष्ट्रवाद का आह्वान करने वाला पहला युद्ध' बताया। उन्होंने कहा, 'हम इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करेंगे। वीर कुंवर सिंह वीरता के प्रतीक हैं।'

जेडीयू के मंत्री भाजपा की योजना पर क्या कहा

बिहार सरकार में भाजपा की सहयोगी जदयू के प्रवक्ता एमएलसी नीरज कुमार ने कहा, 'यह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे जिन्होंने पहले कहा था कि इतिहास ने वीर कुंवर सिंह के साथ न्याय नहीं किया है। हमारी सरकार ने उनके योगदान को उचित सराहना देने की कोशिश की है। उनके महान योगदान को स्वीकार करते हैं। 1857 के युद्ध नायक ने भी अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में सभी वर्गों के लोगों को साथ लिया। यह गर्व की बात है कि सामूहिक रूप से झंडे लहराकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा।'

वहीं, विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने हालांकि इसे 'राष्ट्रवाद की अधिकता' करार दिया। उन्होंने कहा, 'हर कोई जानता है कि वीर कुंवर सिंह बिहार और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में क्या मायने रखते हैं।' राजद प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज को सामूहिक रूप से लहराना अच्छी पब्लिसिटी हासिल करने का एक प्रयास मात्र है और यह राष्ट्रवाद का अतिरेक है। कुंवर सिंह किसी पार्टी से ताल्लुक नहीं रखते हैं। भाजपा पहले हमें बताएं कि उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में कैसे योगदान दिया।'

टॅग्स :बिहार समाचारभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

क्राइम अलर्टफर्जी आधार कार्ड बनाकर पहचान छिपाई?, हिंदू लड़के की फोटो दिखाकर मुस्लिम से शादी, लड़की ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर समारोह में किया हंगामा

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल