लाइव न्यूज़ :

Bihar News 2025: तस्वीर को देख कर क्या कहेंगे?, बिहार में फिर से पलटी मार सरकार!, तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार स्नेहपूर्ण मिलन फोटो वायरल, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: January 2, 2025 17:11 IST

Bihar News 2025: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दोनों मौजूद रहे।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार और तेजस्वी यादव आमने सामने हुए।बिहार में सियासी चर्चाओं को नए किस्म की हवा दे दी है। तेजस्वी यादव ने चाचा नीतीश कुमार कुमार को प्रणाम किया।

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बयान के बाद अब यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्या फिर से कुछ अलग करने वाले हैं? क्या वे फिर से अपने पुराने मित्र लालू यादव के साथ सियासी पिच पर नई पारी खेलेंगे? नीतीश कुमार को लेकर चल रही इन अटकलों के बीच अब गुरुवार को एक तस्वीर ने बिहार में सियासी चर्चाओं को नए किस्म की हवा दे दी है। दरअसल, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दोनों मौजूद रहे। इस दौरान नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव आमने सामने हुए।

दोनों के आमने सामने होने पर तेजस्वी यादव ने चाचा नीतीश कुमार कुमार को प्रणाम किया। इस दौरान नीतीश और तेजस्वी के बीच काफी निकटस्थ और स्नेहपूर्ण भाव भंगिमाएं देखने को मिली। नीतीश कुमार भी उनके सामने रुक गए। उन्होंने हाथ बढ़ाकर तेजस्वी की पीठ थपथपाई। उन्हें आशीर्वाद देने की मुद्रा में कुशलक्षेम भी पूछा।

तेजस्वी भी दोनों हाथ जोड़े मुस्कुराते हुए नीतीश के सामने झुके रहे। वहीं नीतीश हंसते हुए उनसे कुछ- कुछ बोलते रहे। दोनों की यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से शेयर हो रहे हैं। हालांकि उस वक्त मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री विजेंद्र यादव, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव जैसे वरिष्ठ एनडीए नेताओं ने भी नीतीश के अभिवादन के लिए हाथ जोड़े।

संयोग से दोनों की मुलाकात की ये स्नेहिल तस्वीरें उस समय आई हैं जब नीतीश कुमार को लेकर लालू यादव ने कहा कि उनके दरवाजे नीतीश के लिए खुले हैं। नीतीश आते हैं तो उनकी सारी पुरानी गलती माफ कर देंगे। माफ करना ही हमारा फर्ज है। लालू के इस बयान से इन बातों को मिलने लगा कि नीतीश कुमार और लालू यादव के बीच भीतर खाने कोई खिचड़ी पक रही है।

वहीं अब तेजस्वी के मुंहबोले चाचा नीतीश का भतीजे पर इस कदर दुलार दिखाने की तस्वीरें आने से अटकलों को और ज्यादा बल मिला है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले दिनों कहा था कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए का नेतृत्व कौन करेगा इस पर निर्णय नहीं हुआ है।

नीतीश का उन्होंने नाम नहीं लिया। इसके बाद बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बातें कही, लेकिन अगले दिन ही पलट गये। उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कहा कि अटल का सपना बिहार में भाजपा सरकार बनाना है।

भाजपा नेताओं के इन बयानों से जदयू में नाराजगी की खबर आई। बाद में कई भाजपा नेताओं ने नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बातें कहीं। लेकिन अब राजद की ओर से खुद लालू यादव ने आगे आकर कहा है कि नीतीश के लिए उनका दरवाजा खुला है। वहीं नीतीश और तेजस्वी की इन तस्वीरों ने और ज्यादा अटकलों को जन्म दे दिया है।

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवनीतीश कुमारपटनाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार