लाइव न्यूज़ :

बिहार राजग ने नहीं दिया सीट, ओपी राजभर ने 48 उम्मीदवारों की घोषणा की, 243 विधानसभा सीटों में से 153 सीटों पर लड़ेंगे इलेक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2025 17:45 IST

सुभासपा के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की 243 विधानसभा सीटों में से 153 सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी।हम बिहार में राजग को मज़बूत करना चाहते थे।सुभासपा “अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है।”

पटनाः उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की घटक सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अपने 48 उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने इस बात को दोहराया कि वह बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से 153 सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी।

सुभासपा के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री हैं। सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने यहां संवाददाताओं से कहा, “हम बिहार में राजग को मज़बूत करना चाहते थे, लेकिन भाजपा की राज्य इकाई के असहयोगी रवैये के कारण गठबंधन संभव नहीं हो सका।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की बिहार इकाई ने “केंद्रीय नेतृत्व को गुमराह किया।’’

उनका कहना था कि सुभासपा “अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है।” राजभर ने स्पष्ट किया, “अगर राजग के साथ नहीं, तो किसी अन्य गठबंधन के साथ भी नहीं जाएंगे।” उन्होंने कहा कि पार्टी अब “पीछे नहीं हटेगी” और बिहार में “सामाजिक न्याय तथा अधिकारों और अवसरों की समानता” सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष करेगी।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025ओम प्रकाश राजभरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: सीएम योगी ने मोर को अपने हाथों से दाना खिलाया, देखें वीडियो

भारतयूपी में निजी संस्थाएं संभालेंगी 7,560 सरकारी गोआश्रय स्थल, पीपीपी मॉडल पर 7,560  गोआश्रय स्थल चलाने की योजना तैयार

भारतमुजफ्फरनगर की मस्जिदों से 55 से ज्यादा लाउडस्पीकर हटाए गए

क्राइम अलर्टEtah Accident: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

भारतUP Road Accident: ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद बस में लगी आग, 3 नेपाली यात्रियों की मौत; 24 गंभीर रूप से झुलसे

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतRBI MPC Meet: लोन होंगे सस्ते, RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% किया

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद