लाइव न्यूज़ :

नहीं थम रहा नक्सलियों का तांडव, बिहार के गया जिले में चार वाहनों को फूंका

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 2, 2019 07:56 IST

नक्सलियों ने बिहार के गया जिले के बाराचट्टी में सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों को फूंक दिया। खबर लिखे जाने तक किसी भी जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

Open in App

लोकसभा चुनाव के दौरान नक्सलियों का तांडव लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार (एक मई) को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में आईईडी विस्फोट के बाद गुरुवार (दो मई) को सड़क निर्माण कंपनी के चार वाहन को आग के हवाले कर दिया। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नक्सलियों ने बिहार के गया जिले के बाराचट्टी में सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों को फूंक दिया। खबर लिखे जाने तक किसी भी जनहानि की सूचना नहीं मिली है।आपको बता दें कि बीते दिन महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों आईईडी विस्फोट किया था, जिसमें 15 पुलिस कर्मियों समेत 16 लोगों की जान चली गई थी। इस विस्फोट से सड़क पर एक विशाल खड्डा बन गया। इससे पहले नक्सलियों ने एक सड़क निर्माण कंपनी के 27 वाहनों में आग लगा दी। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि विस्फोट में मारे गए लोगों में वाहन चालक भी शामिल था। धमाका पुलिसकर्मियों के वाहन के कुरखेड़ा क्षेत्र के लेंधारी नाले के पास पहुंचते ही हुआ था। विस्फोट में मारे गए सभी पुलिसकर्मी गढ़चिरौली पुलिस के त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी) के सदस्य थे। 

ये पुलिसकर्मी उस जगह का निरीक्षण करने जा रहे थे, जहां वाहनों में आग लगाई गई थी। महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक सुबोध कुमार जायसवाल ने कहा था कि नक्सल हमला खुफिया तंत्र की विफलता का परिणाम नहीं है। 

टॅग्स :नक्सलबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज