लाइव न्यूज़ :

Bihar MLC Election Result 2022: 24 में से 13 सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, राजग के कई उम्मीदवारों की हार पर सीएम नीतीश ने आश्चर्य जताया

By एस पी सिन्हा | Updated: April 9, 2022 17:40 IST

Bihar MLC Election Result 2022: विधानपरिषद की 24 सीटों पर हुए हालिया चुनाव में राजग के 13 उम्मीदवार विजयी हुए।  2015 में चुनाव हुए थे तब राजग ने इनमें से कुल 20 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा उम्मीदवार की जीत को लेकर आश्वस्त हैं।बोचहा विधानसभा उपचुनाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।मुख्यमंत्री की पार्टी जद(यू) के खाते में पांच सीटें आईं।

Bihar MLC Election Result 2022: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य विधानपरिषद के हालिया द्विवार्षिक चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई उम्मीदवारों की हार पर शनिवार को आश्चर्य जताया।

हालांकि, मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव परिणामों से राज्य विधानमंडल के उच्च सदन में राजग सदस्यों की संख्या घटना सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए चिंता कोई विषय नहीं है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इसका अगले हफ्ते होने वाले बोचहा विधानसभा उपचुनाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, जहां वह भाजपा उम्मीदवार की जीत को लेकर आश्वस्त हैं।

जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘विधानपरिषद चुनाव ऐसा नहीं है जिसमें उम्मीदवारों को लोग प्रत्यक्ष रूप से चुनते हैं। हालांकि, मैं यह देखकर आश्चर्यचकित हूं कि जीत के प्रति काफी आश्वस्त नजर आ रहे उम्मीदवार हार गये।’’ विधानपरिषद की 24 सीटों पर हुए हालिया चुनाव में राजग के 13 उम्मीदवार विजयी हुए।

इनमें भारतीय जनता पार्टी को सात सीटों पर जीत मिली जबकि मुख्यमंत्री की पार्टी जद(यू) के खाते में पांच सीटें आईं। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की लोक जनशक्ति पार्टी को एक सीट पर जीत मिली। हालांकि, जब भाजपा नीत गठबंधन में जद(यू) शामिल नहीं था और 2015 में चुनाव हुए थे तब राजग ने इनमें से कुल 20 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

मुख्यमंत्री ने भी इस तथ्य को रेखांकित किया। पिछला विधानपरिषद चुनाव, कुमार की पार्टी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ मिलकर लड़ा था, उस वक्त दोनों पार्टियां महागठबंधन में शामिल थीं। कुमार ने पिछले विधानपरिषद चुनाव का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘भाजपा ने उस वक्त अच्छा प्रदर्शन किया था जब हम अलग-अलग गठबंधन में थे।

इसलिए, ये चीजें हुआ करती हैं। ’’ भाजपा ने 12 सीटें जीती थी जबकि जद(यू) ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि राजद को केवल दो सीटों पर ही जीत मिल सकी थी। कुमार ने कहा कि वह राजग उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए रविवार को बोचहा जाएंगे। यह उपचुनाव विधायक मुसाफिर पासवान का निधन हो जाने के चलते कराने की जरूरत पड़ी हैं।

उपचुनाव में उनके बेटे अमर पासवान राजद उम्मीदवार हैं। भाजपा ने बेबी कुमारी को उम्मीदवार बनाया है, जो 2015 में इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर विजयी हुई थीं। वहीं, विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने गीता देवी को पार्टी का टिकट दिया है जो पूर्व मंत्री रमई राम की बेटी हैं। 

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारजेडीयूBJPआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल