लाइव न्यूज़ :

Bihar MLC Election Result: बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव के बाद आज गिनती जारी, चार पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत

By विनीत कुमार | Updated: April 7, 2022 12:22 IST

Bihar MLC Election Result: बिहार विधानपरिषद की 24 सीट के लिए चार अप्रैल को वोट डाले गए थे। मतों की गिनती आज हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानपरिषद की 24 सीटों के लिए 4 अप्रैल को हुआ था मतदान, आज हो रही गिनती।समस्तीपुर में भाजपा उम्मीदवार तरुण कुमार की जीत, वैशाली में एनडीए के भूषण राय की जीत।मुजफ्फरपुर से जेडीयू प्रत्याशी दिनेश सिंह ने भी चौथी बार जीत हासिल की है।

पटना: बिहार विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकार कोटे की 24 सीटों के लिए हुए मतदान के परिणाम (Bihar MLC Election Results) आज घोषित हो रहे हैं। कुछ सीटों के रिजल्ट आ गए हैं। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। राज्य के 24 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। दोपहर 12 बजे तक के अपडेट के अनुसार चार सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत हुई है। 

Bihar MLC Election Result: चार सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत

खबर लिखे जाने तक आए अपडेट के अनुसार समस्तीपुर में भाजपा उम्मीदवार तरुण कुमार जीत गए हैं। उन्होंने राजद के निकटतम प्रतिद्वंदी रोमा भारती को हराया। तरुण को 3299 जबकि रोमा को 1751 वोट मिले। वहीं, वैशाली विधान परिषद चुनाव में एनडीए के भूषण राय को जीत मिली है। भूषण राय को 2459 जबकि राजद उम्मीदवार सुबोध राय को 1856 वोट मिले।

इसके अलावा मुजफ्फरपुर से जेडीयू प्रत्याशी दिनेश सिंह ने चौथी बार जीत दर्ज की है। दिनेश सिंह को 5171 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी राजद के प्रत्याशी शंभू सिंह को 767 वोट मिले। ऐसे ही औरंगाबाद में एनडीए प्रत्याशी दिलीप सिंह 279 वोट से जीत गए हैं। उन्होंने राजद प्रत्याशी अनुज सिंह को हराया है।

24 जिलों में वोटों की गिनती, 4 तारीख को हुई थी वोटिंग

24 सीटों के लिए मतगणना को लेकर 24 जिलों-पटना, नालंदा, गया, औरंगाबाद, नवादा, भोजपुर, रोहतास, सारण, सीवान, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुंगेर, बेगूसराय, सहरसा, भागलपुर, मधुबनी, पूर्णिया और कटिहार में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। 

बिहार विधानपरिषद की दो दर्जन सीट के लिए चार अप्रैल को वोट डाले गए थे। बिहार में 75 सदस्यीय उच्च सदन में 24 सदस्यों का कार्यकाल पिछले साल जुलाई में समाप्त हो गया था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से चुनाव स्थगित करना पड़ा था। 

महामारी के कारण पंचायत चुनाव में देरी होने के कारण विधानपरिषद चुनाव में भी देरी हुई। बिहार विधानपरिषद की इन सीट में से पांच सीट एमएलसी की मृत्यु या विधानसभा के लिए उनके चुनाव के कारण कार्यकाल समाप्त होने के कारण खाली हुई थी।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :बिहार समाचारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज