लाइव न्यूज़ :

सीएम नीतीश कुमार पर हमला, कृषि रोड मैप बेकार, मंत्री सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री को कठघरे में खड़ा किया

By एस पी सिन्हा | Updated: September 25, 2022 17:51 IST

बिहारः  कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने नीतीश सरकार के दूसरे और तीसरे कृषि रोड मैप को बेकार बताते हुए कहा कि इससे किसानों को कोई लाभ नहीं मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देहर खेत तक पानी पहुंचाने के नीतीश कुमार के दावे पर सवाल उठाया था।फसलों का उत्पादन और किसानों की आमदनी बढ़ाने का कोई जिक्र नहीं है।2011-12 के मुकाबले 2021-22 में उप्तादन 1 लाख टन तक घट गया।

पटनाः बिहार सरकार में राजद कोटे से कृषि मंत्री बने सुधाकर सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कठघरे में खड़ा करने से नहीं चूक रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर अपनी ही सरकार पर सवाल उठा दिया है। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने नीतीश सरकार के दूसरे और तीसरे कृषि रोड मैप को बेकार बताते हुए कहा कि इससे किसानों को कोई लाभ नहीं मिला है।

 

न तो किसानों की आमदनी बढ़ी और ना ही उत्पादन ही बढ़ा। उन्होंने कहा कि वे स्वतंत्र एजेंसी से इसकी जांच कराएंगे। इससे पहले सुधाकर सिंह ने अपने ही विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे और हर खेत तक पानी पहुंचाने के नीतीश कुमार के दावे पर सवाल उठाया था।

कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा है कि नीतीश सरकार के कृषि रोडमैप में फसलों का उत्पादन और किसानों की आमदनी बढ़ाने का कोई जिक्र नहीं है। कृषि रोड मैप के आंकड़े चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि बीते 10 सालों में खाद्यान्न के उत्पादन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। उल्टा आंकड़े बताते हैं कि 2011-12 के मुकाबले 2021-22 में उप्तादन 1 लाख टन तक घट गया।

उन्होंने कहा कि कृषि रोड मैप के आंकड़े निराशाजनक हैं। उन्होंने कहा कि इतना खर्च होने के बावजूद रिजल्ट गड़बड़ आया। अगले कृषि रोड मैप पिछली खामियों को ध्यान में रखते हुए बनाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा लाए गए अब तक के सभी कृषि रोडमैप की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराएंगे। इससे पता चलेगा कि कहां खामियां रह गईं? 

बता दें कि सुधाकर सिंह राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे हैं। पिछले महीने जब बिहार में सत्ता परिवर्तन हुआ तो उन्हें कृषि मंत्री बनाया गया। मगर मंत्री बनते ही उनके बागी तेवर दिखने लगे। उन्होंने अपने ही विभाग के अधिकारियों पर सवाल उठाते हुए उन्हें चोर बताया था। वहीं, खुद को चोरों का सरदार बताया था। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि उनके उपर भी सरदार बैठे हैं।

इसके बाद उन्होंने नीतीश कुमार के हर खेत तक पानी पहुंचाने के दावे को भी झूठा बताया। पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में उनकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से तकरार हो गई थी, इसके बाद वे बीच में ही उठकर चले गए थे। ऐसे में सुधाकर सिंह के द्वारा एक बार फिर नीतीश सरकार पर सवाल उठाने के बाद बिहार की सियासत में गर्माहट आने की संभावना जताई जा रही है।

टॅग्स :बिहारआरजेडीजेडीयूनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार