लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी की जय नहीं बोलेंगे, बिहार सरकार में मंत्री और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी बोले-जरूरत पड़ी तो मुर्दाबाद करने को भी तैयार...

By एस पी सिन्हा | Updated: January 30, 2022 17:58 IST

वीआईपी अध्यक्ष और मंत्री मुकेश सहनी ने 24 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी है. हम पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि बिहार विधान परिषद की 24 सीटों के शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के एक सांसद ने कहा कि मुझे मिट्टी में मिला देंगे. मेरी पार्टी के विधायकों को तोड़ने का दावा कर रहे हैं.अगली दफे 30 विधायक जीतेंगे.

पटनाः बिहार में भाजपा के सहारे मंत्री बनकर बैठे वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने अब भाजपा के खिलाफ खुलकर सामने आ गये हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा ने अभी उनकी पीठ में खंजर भोंका है, वह मेरी हत्या भी करा सकती है. सहनी ने कहा कि वे नरेंद्र मोदी और योगी की जय नहीं बोलेंगे, जरूरत पड़ी तो उनका मुर्दाबाद करने को भी तैयार हैं.

 

उन्होंने कहा कि यूपी में उनकी पार्टी पूरे दम के साथ उतरेगी और जरूरत पड़ी तो उनका मुर्दाबाद करने को भी तैयार हैं. मुकेश सहनी ने भाजपा को जमकर कोसा. उन्होंने कहा कि मैं गरीब का बेटा हूं, भाजपा का वश चलेगा तो मेरी हत्या भी हो सकती है, लेकिन मुझे इसका डर नहीं है. मैं लड़ाई लड़ने वाला आदमी हूं, मेरी लड़ाई चलती रहेगी.

सहनी ने कहा कि भाजपा कह रही है कि वो मुझे मिट्टी में मिला देंगे. मैंने कहा है कि मुझे कबूल है. मैं मिट्टी में मिल जाऊंगा, लेकिन योगी की जय नहीं बोलूंगा. उन्होंने कहा कि भाजपा अगर मेरी मांग मान लेती है, तो ठीक है वर्ना हम हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं. सहनी ने कहा कि भाजपा के एक सांसद ने कहा कि मुझे मिट्टी में मिला देंगे. मैंने कहा है कि मुझे कबूल है.

उन्होंने कहा कि राजनीति में दोस्त और दुश्मन बनते रहते हैं. कल तक मैं भाजपा का दोस्त था. कल उसने मुझे बाहर निकाल दिया, अब मैं भाजपा का दोस्त नहीं रहा. सहनी ने कहा कि वो मेरी पार्टी के विधायकों को तोड़ने का दावा कर रहे हैं.

वे ये काम भी करके देख लें, मैं इससे डरने वाला नहीं हूं. कोई पार्टी विधायक के बल पर नहीं चलती है. उन्होंने कहा कि कोई अगर मेरा तीन विधायक तोड़ेगा, तो अगली दफे 30 विधायक जीतेंगे. मेरे 130 विधायक भी जीत सकते हैं और फिर मेरा समाज मुझे मुख्यमंत्री भी बना सकता है. ऐसा थोड़े ही है कि मुकेश सहनी में मुख्यमंत्री बनने की काबिलियत नहीं है.

इस बिहार का तो इतिहास है कि जिसको कुछ नहीं पता वह भी मुख्यमंत्री बना है. निषाद समाज के नेता को तो बहुत समझदारी है. हम तो दुनिया जीतने वाले लोग हैं. सहनी ने कहा कि बोचहां में उनकी पार्टी के विधायक मुसाफिर पासवान के निधन से सीट खाली हुई है.

उस सीट पर भाजपा अपना उम्मीदवार उतारने की बात कर रही है, लेकिन वीआईपी उस सीट पर अपना दावा नहीं छोड़ेगी. भाजपा ने समर्थन दिया तो स्वागत करूंगा वर्ना चुनाव मैदान में भी उसका स्वागत करने को तैयार हूं. भाजपा को समझ लेना चाहिये कि सूरज पूरब के बदले पश्चिम से निकल सकता है. 

टॅग्स :मुकेश सहनीबिहारBJPजेडीयूजीतन राम मांझी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल