लाइव न्यूज़ :

विपक्षी दलों की बैठक 23 जून को पटना में, सीएम नीतीश को लगा जोर का झटका, पहला विकेट गिरा!, हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा अलग, एनडीए को फायदा

By एस पी सिन्हा | Updated: June 13, 2023 14:59 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आयोजित विपक्षी दलों की बैठक 23 जून को पटना में होगी। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देबैठक पहले 12 जून को होने वाली थी। बैठक के बाद मांझी ने अपना तल्ख रुख दिखाया था।जीतन राम मांझी अब भाजपा के साथ जा सकते हैं।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अभी विपक्षी एकता को लेकर पहल करना शुरू ही किया है कि उससे पहले उनके खुद का कुनबा उजड़ने लगा है। महागठबंधन में सहयोगी रही हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा(हम) ने अपनी राहें जुदा कर नीतीश कुमार को झटका दे दिया है।

मंत्री पद से संतोष सुमन के इस्तीफा देने के बाद जीतन राम मांझी की ओर से जो बयान आया है, उसमें नीतीश पर गंभीर आरोप लगाया गया है। मांझी ने आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार उनकी पार्टी को खत्म करना चाहते थे। दरअसल, पिछले सप्ताह ही नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी की मुलाकात हुई थी। दोनों की बैठक के बाद मांझी ने अपना तल्ख रुख दिखाया था।

उन्होंने उसी दौरान संकेत दिया था कि वे कभी भी महागठबंधन से अलग हो सकते हैं। कयासों का दौर जारी ही था कि इस बीच मांझी के बेटे संतोष सुमन ने भी लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए सम्मानजनक सीटें देने की मांग छेड़ दी। सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार चाहते थे कि जीतन राम मांझी को तभी लोकसभा चुनाव में सीटें देने का भरोसा दिया जाएगा, जब वे अपनी पार्टी का विलय जदयू में करेंगे।

लेकिन मांझी ने नीतीश की इस बात को अस्वीकार कर दिया और अब उनके बेटे ने इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा है कि जीतन राम मांझी अब भाजपा के साथ जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार भाजपा से मांझी की बात भी हो चुकी है। एनडीए में शामिल होने की शर्तों में मांझी को अगले लोकसभा चुनाव में सीटें देने सहित उन्हें या उनके बेटे को राज्यसभा भेजने की बातें शामिल है।

इसमें केंद्र में मंत्री बनाने की बात भी शामिल हो सकती है। माना जा रहा है कि भाजपा की ओर से ठोस आश्वासन मिलने के बाद ही मांझी ने नीतीश से किनारा करने का मन बनाया और उनके बेटे ने इस्तीफा दे दिया। इसबीच महागठबंधन छोड़ भाजपा के पाले में जाने के सवाल पर जीतन राम मांझी ने कहा है कि भाजपा ऐसा चाहती है तो उनका शुक्रिया।

टॅग्स :जीतन राम मांझीBJPबिहारपटनानीतीश कुमारकांग्रेसलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार