लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: सीट शेयरिंग का मसला अब अंतिम चरण में, महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा- दो-तीन दिन इंतजार कीजिए...

By एस पी सिन्हा | Updated: March 18, 2024 18:16 IST

Bihar LS polls 2024: जदयू और भाजपा की सरकार को यह बताना है कि यह बीपीएससी के पेपर लीक कैसे हुआ? क्या कारण है कि भाजपा के आते ही पेपर लीक शुरू हो जाता है। 

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने कहा कि इस पर मुझे कोई टीका टिप्पणी नहीं करना है।दोषी कौन है जो लोग युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं? बहुत मेहनत से हम लोगों ने स्वास्थ्य विभाग में पद का सृजन किया।

Bihar LS polls 2024: मुंबई से पटना पहुंचते ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महागठबंधन में सीट बंटवारे पर स्पष्ट कहा कि दो-तीन दिनों के अंदर सीटों का बंटवारा हो जाएगा। सीट शेयरिंग का मसला अब अंतिम चरण में है। ज्यादा समय नहीं लगेगा दो-तीन दिनों में सारी चीज तय हो जाएगी। एक दो सीट को लेकर पेंच फंसा है, जल्द सब क्लियर हो जाएगा। साथ ही कहा कि फिरका परस्त और मौकापरस्त ताकत के खिलाफ हमारी लड़ाई है। वहीं, जदयू में 10 करोड़ मिलने पर दिए गए हलफनामा में को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि इस पर मुझे कोई टीका टिप्पणी नहीं करना है। जदयू और भाजपा की सरकार को यह बताना है कि यह बीपीएससी के पेपर लीक कैसे हुआ? क्या कारण है कि भाजपा के आते ही पेपर लीक शुरू हो जाता है।

इसका दोषी कौन है जो लोग युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं? आखिर वह कौन लोग हैं इन पर कार्रवाई होगी कि नहीं होगी इस पर कोई चर्चा नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने कितनी नौकरियां बांटी थी। लेकिन ये लोग क्या कर रहे हैं, जरा देख लीजिए। बहुत मेहनत से हम लोगों ने स्वास्थ्य विभाग में पद का सृजन किया।

यह भी सुनने आया के स्वास्थ्य विभाग के जो भर्ती थी, उसे रद्द किया जा रहा है। सारा काम हो रहा था, देश में इतिहास रचा जा रहा था। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने बिगड़ती कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए नीतीश सरकार को घेरा और कहा कि बिहार में ये जंगलराज नहीं है तो क्या है?

बिहार में अपराध बढ़ गया है, पटना में बिल्डर पर गोली चल जाती है। नालंदा में पत्रकार पर गोली चल जाती है। लगातार अपराध की घटनाएं जो बढ़ रही हैं। भाजपा विधि व्यवस्था पर लोग सवाल क्यों नहीं उठा रहे हैं? अगर मेरे शासनकाल में होता तो क्या हो जाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह कहते जंगल राज है तो अब किसका राज है?

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024BJPतेजस्वी यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल