लाइव न्यूज़ :

Bihar LS Elections 2024: लालू के एकतरफा फैसले से बढ़ी कांग्रेस व वामदल की परेशानी, अकेले चुनाव मैदान में उतर सकती है कांग्रेस

By एस पी सिन्हा | Updated: March 24, 2024 15:27 IST

राजद अपने अनुसार एकतरफा फैसला ले रही है और कांग्रेस व वाम दल की परेशानी इससे बढ़ी हुई है। कई ऐसे सीटों पर राजद ने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं, जो कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है।

Open in App

पटना: महागठबंधन में बिना सीट बंटवारे के राजद द्वारा प्रत्याशियों को सिंबल बांटे जाने पर विवाद छिड़ गया है। सीट शेयरिंग का पेंच अभी सुलझ नहीं सका है। राजद अपने अनुसार एकतरफा फैसला ले रही है और कांग्रेस व वाम दल की परेशानी इससे बढ़ी हुई है। कई ऐसे सीटों पर राजद ने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं, जो कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है। वहीं अब पूर्णिया सीट पर भी घमासान मचा हुआ है। बीमा भारती के राजद के टिकट पर पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने उन्हें हरी झंडी दिखा दी है। बीमा भारती के पूर्णिया से लड़े जाने की चर्चा से पप्पू यादव का सपना टूट गया है। 

इस बीच सीट बंटवारे में राजद के फैसले के बाद कांग्रेस और भाकपा-माले भी नाराज है और अब विकल्प की भी तलाश हो सकती है। कांग्रेस अब अलग होकर चुनाव लड़ने पर भी मंथन कर रहा है। कांग्रेस के पूर्व सांसद ने औरंगाबाद सीट को लेकर खुलकर अपनी नाराजगी तक जाहिर की है। निखिल कुमार के आवास पर कांग्रेसियों का जुटान हुआ। निखिल कुमार ने कहा कि उन्हें अपनी पार्टी पर भरोसा है कि वह उन्हें औरंगाबाद से उम्मीदवार बनायेगी। कांग्रेस अपने युवा नेता कन्हैया कुमार के लिए भी कोई सीट नहीं निकाल पा रही है। बेगूसराय में इस बार राजद ने यह सीट भाकपा को दी है। 

सूत्र बताते हैं कि ऐसी स्थिति में कांग्रेस के भीतर कुछ सीटों पर दोस्ताना संघर्ष या अलग से चुनाव लड़ने की संभावना पर चर्चा हो रही है। पूर्णिया सीट को लेकर भी अब टकराव की स्थिति बन चुकी है। पप्पू यादव ने अपनी पार्टी जन अधिकार पार्टी का विलय कांग्रेस में इसलिए किया था कि उन्हें कांग्रेस पूर्णिया का टिकट देगी। लेकिन लालू यादव ने पूर्णिया सीट बीमा भारती को दे दिया है। ऐसे में पप्पू यादव का पत्ता साफ होता दिख रहा है। बीमा भारती ने राजद का दामन थामा तो पप्पू यादव ने ट्वीट करके पूर्णिया से ही ताल ठोकने का ऐलान कर दिया। 

वहीं, कटिहार समेत कई अन्य सीटों पर भी कुछ ऐसा ही विवाद है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने यहां तक कह दिया कि अभी बातचीत चल रही है। जब गठबंधन टूट जाएगा तब देखा जाएगा। उधर, भाकपा माले ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। पार्टी ने 5 सीट अपने खाते में मिलने की इच्छा जाहिर की है। चर्चा है कि राजद कांग्रेस को 6 से 7 सीट देना चाहती है। उनमें भी कई सीटें ऐसी है जहां कांग्रेस अपना दावा ठोकती रही है।

टॅग्स :बिहार लोकसभा चुनाव २०२४बिहारआरजेडीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार