लाइव न्यूज़ :

Bihar LS Elections 2024: चुनावी गहमागहमी के बीच तेजस्वी यादव क्रिकेट की पिच पर चला रहे हैं बल्ला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 25, 2024 16:21 IST

Bihar Lok Sabha Elections 2024: तेजस्वी यादव क्रिकेट खेलते हुए वीडियो शेयर कर लिखा है कि वह मैदान में आ रहे हैं। और उनका साथ देने के लिए पूरी जनता मैदान में खड़ी है। 

Open in App
ठळक मुद्देदूसरे चरण के मतदान के पहले तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक वीडियो शेयर किया हैइस वीडियो में तेजस्वी यादव मैदान में बैटिंग करते नजर आ रहे हैं तेजस्वी क्रिकेट पिच पर जमकर छक्के-चौके लगाते नजर आ रहे हैं

पटना: लोकसभा चुनाव को लेकर बयानबाजियों का दौर जारी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों चुनावी मैदान के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं। तेजस्वी लगातार ट्वीट कर पीएम मोदी से सवाल कर रहे हैं। आज भी तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी से 5 सवाल पूछे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी से पूछना चाहता हूं कि आप संविधान और लोकतंत्र को समाप्त क्यों करना चाहते है? 

तेजस्वी ने आगे लिखा है कि आप दलितों, पिछड़ों, वंचितों और गरीबों का आरक्षण एवं नौकरी क्यों छीनना चाहते है? आप गरीब को और अधिक गरीब तथा अमीर को और अधिक अमीर क्यों बनाना चाहते है? बिहार ने आपको 40 में से 39 सांसद दिए लेकिन आपने 10 वर्षों में बिहार को क्या दिया? आप बिहार आकर काम की बात क्यों नहीं करते? इसके साथ ही दूसरे चरण के मतदान के पहले तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक वीडियो शेयर किया है। 

इस वीडियो में तेजस्वी यादव मैदान में बैटिंग करते नजर आ रहे हैं। तेजस्वी क्रिकेट पिच पर जमकर छक्के-चौके लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो शेयर करने के साथ ही तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा किया है। तेजस्वी यादव ने अपनी जीत का दावा एक बार फिर अनोखे अंदाज में किया है। तेजस्वी यादव क्रिकेट खेलते हुए वीडियो शेयर कर लिखा है कि वह मैदान में आ रहे हैं। और उनका साथ देने के लिए पूरी जनता मैदान में खड़ी है। 

तेजस्वी यादव ने कहा है कि, उन्हें खुद पर भरोसा  है कि वह गरीबी और बेरोजगारी को मात देंगे। साथ ही उन्होंने कहा है कि, वह जनता के हक के लिए अड़ेंगे, लड़ेंगे और भिड़ेंगे भी। उन्होंने आगे कहा कि, उनके सामने हजार दुश्मन होंगे लेकिन फिर भी वह जीत हासिल करेंगे। दरअसल, तेजस्वी ने लिखा है कि, "आ गए मैदान में, जनता खड़ी है साथ, है भरोसा खुद पर, गरीबी बेरोजगारी को देंगे मात"... "जनता के हक के लिए अड़ेगें, लड़ेंगे, भिड़ेंगे, सामने हो दुश्मन हजार, हम जीत हासिल करेंगे"।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार