लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 7th Phase: 'नरेंद्र मोदी फिर से देश के 'मुख्यमंत्री' बनें', नीतीश की फिसली जुबान

By धीरज मिश्रा | Updated: May 26, 2024 16:36 IST

Lok Sabha Election 7th Phase: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक बार फिर से जुबान फिसल गई है। उन्होंने एक चुनावी सभा के दौरान कहा कि हम चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी फिर से देश के मुख्यमंत्री बने।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार की एक बार फिर से जुबान फिसल गई नीतीश कुमार ने कहा, नरेंद्र मोदी फिर से देश के मुख्यमंत्री बनेगलती सुधारने के बाद बोले, वह तो प्रधानमंत्री हैं और रहेंगे

Lok Sabha Election 7th Phase:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक बार फिर से जुबान फिसल गई है। उन्होंने एक चुनावी सभा के दौरान कहा कि हम चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी फिर से देश के मुख्यमंत्री बने। जिससे देश का विकास हो, बिहार का विकास हो। मंच पर मौजूद लोगों के चेहरे इस दौरान देखने लायक थे। तुरंत सीएम नीतीश कुमार को उनकी गलती का एहसास कराया। मंच पर बीजेपी के उम्मीदवार रवि शंकर प्रसाद भी मौजूद थे।

अपनी गलती सुधारते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि मोदी जी प्रधानमंत्री तो हैं हीं और आगे भी रहेंगे। वहीं बात तो हम कह रहे हैं वह आगे बढ़ेंगे। इसलिए हम लोग यही चाहते हैं और यही करना हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के उम्मीदवार रवि शंकर काफी काम करने वाले हैं। हम तो पहले से ही बता चुके हैं हमारा उनके साथ पुराना रिश्ता है। हम यहां आपसे अपील करने आए हैं कि उन्हें भारी मतों से विजयी बनाइए।

 

यहां बताते चले कि बीजेपी के उम्मीदवार रवि शंकर प्रसाद यादव को पटना साहिब लोकसभा सीट से टिकट दिया गया है। सीएम नीतीश कुमार उनके समर्थन में फतुहा विधानसभा के चैनपुर में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस सीट के लिए सातवें चरण के तहत 1 जून को मतदान किया जाएगा। इस दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद संजय झा भी मौजूद रहे।

बीजेपी का दावा, जीत रहे हैं बिहार की 40 सीट

बिहार में बीजेपी-जेडीयू-एलजेपी(चिराग पासवान) मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी 17-जेडीयू 16, 5 चिराग पासवान और दो अन्य। बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का दावा है कि वह बिहार की 40 लोकसभा सीट जीत रहे हैं। हालांकि, इसी तरह का दावा इंडिया गठबंधन के नेता भी कर रहे हैं। एक जून को बिहार की काराकाट लोकसभा, पटना साहिब, सहित अन्य लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके बाद 4 जून को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनीतीश कुमारबिहारलोकसभा संसद बिलरविशंकर प्रसादपटनापटना साहिब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया