लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र हंगामेदार होने की संभावना, मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने की तैयारी

By एस पी सिन्हा | Updated: December 12, 2022 20:02 IST

मुख्य विपक्ष के तौर पर भाजपा विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्रयास करेगी, तो सत्तापक्ष किसी तरह विधायी कार्य को निपटाने का प्रयास करेगी। यह शीतकालीन सत्र 5 दिनों का होगा, जिसमें कई महत्वपूर्ण विधेयक और राजकीय कार्य किए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में सता परिवर्तन के बाद यह पहला नियमित सत्र होगा, जिसमें भाजपा विपक्ष की कुर्सी पर होगीभाजपा विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्रयास करेगी, तो सत्तापक्ष किसी तरह विधायी कार्य को निपटाने का प्रयास करेगीशीतकालीन सत्र 5 दिनों का होगा, जो 13 दिसंबर से शुरु होकर 19 दिसंबर तक चलेगा

पटना:बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र कल मंगलवार से शुरु हो रहा है। यह सत्र 13 दिसंबर से शुरु होकर 19 दिसंबर तक चलेगा। बिहार में सता परिवर्तन के बाद यह पहला नियमित सत्र होगा, जिसमें भाजपा विपक्ष की कुर्सी पर होगी। ऐसे में यह सत्र हंगामेदार होने की संभावना जताई जा रही है। 

मुख्य विपक्ष के तौर पर भाजपा विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्रयास करेगी, तो सत्तापक्ष किसी तरह विधायी कार्य को निपटाने का प्रयास करेगी। यह शीतकालीन सत्र 5 दिनों का होगा, जिसमें कई महत्वपूर्ण विधेयक और राजकीय कार्य किए जाएंगे।

नीतीश सरकार को विपक्ष के साथ-साथ अपनों के हमले भी सहने पड़ सकते हैं। खासकर किसानों की समस्या पर राजद विधायक और पूर्व कृषिमंत्री सुधाकर सिंह सरकार को असहज कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि बाजार समिति को फिर से स्थापित करने को लेकर वो निजी विधेयक ला सकते हैं। 

वहीं, शराबबंदी पर भी नीतीश कुमार को सहयोगी दल कांग्रेस के सवालों से रू ब रू होना पड़ सकता है। वैसे भाजपा बेरोजगारी, महंगाई, किसान, झुग्गी-झोपड़ी सहित विभिन्न मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेगी। बिहार में बढ़ते अपराध और शराबबंदी बहस का मुख्य मुद्दा होगा।

विपक्ष कानून व्यवस्था से लेकर रोजगार तक के मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर रखी है। ऐसे में सदन की कार्यवाही हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं। सरकार की ओर से भी कई विधायक लाये जाएंगे। वहीं सदस्यों के प्रश्नों का जवाब भी होगा। 

मुख्य विपक्षी दल भाजपा की शीतकालीन सत्र को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। भाजपा ने नीतीश सरकार से शिक्षक नियोजन में देरी, बिहार में महंगाई, बेरोजगारी, यूरिया की किल्लत के साथ-साथ कानून व्यवस्था तक पर सवाल करने की बात कही है। भाजपा सदन के बाहर और सदन के अंदर दोनों जगहों पर मजबूती से सरकार को घेरने का काम करेगी।

भाजपा नेता और सचेतक जनक सिंह ने कहा कि सदन में सरकार को हर मोर्चे पर घेरने की रणनीति बनायी गई है। इधर, विपक्ष और सहयोगी दल के कड़े रुख को लेकर सत्ताधारी दल भी परेशान दिख रहा है। विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए सरकार ने ठोस रणनीति बनाई है। 

अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि सही जवाब सदन के अंदर आये। राजद विधायक मुकेश कुमार यादव ने कहा कि अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। बेरोजगारी, महंगाई सहित मुद्दों पर सरकार पहले से ही काम कर रही है। बावजूद इसके भाजपा अगर किसी भी तरह का सवाल उठाती है तो उसका जवाब देने को हम लोग तैयार हैं। 

इस बार विधानसभा में भाजपा का मनोबल इस वजह से ऊंचा रहेगा क्योंकि पिछले दिनों हुए 3 विधानसभा के उपचुनाव में 2 में उसने जीत हासिल की है।

टॅग्स :बिहारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल