लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान परिषद चुनावः राजद और कांग्रेस आमने-सामने, 24 सीट पर इलेक्शन, कांग्रेस को चाहिए 7, तेजस्वी यादव बोले- केवल चार देंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: January 30, 2022 17:36 IST

Bihar Legislative Council elections: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन में खींचतान जारी है.

Open in App
ठळक मुद्देहम और वीआईपी को जदयू और भाजपा ने सीट नहीं दिया.कांग्रेस, राजद और वाम दलों में मतभेद है.24 सीट पर चुनाव हो रहा है.

पटनाः बिहार विधान परिषद चुनाव में सीटों को लेकर एकबार फिर से राजद और कांग्रेस आमने-सामने है. हालांकि, चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन सत्ता पक्ष व विपक्षी दल के नेता अंदर ही अंदर उम्मीदवारों पर मंथन कर रहे हैं.

 

 

ऐसे में 2015 के समझौते के आधार पर राजद ने कांग्रेस के लिए चार सीटों की पेशकश की है. जबकि कांग्रेस सात सीटों की मांग कर रही है. बताया जाता है कि कांग्रेस की नाराजगी इस बात पर भी है कि राजद ने उसके दावे की कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार को तैयारी करने के लिए कह दिया है. वैसे राजद ने अबतक उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी नहीं की है.

लेकिन राजद ने कांग्रेस की सहमति के बिना ही उन जगहों के लिए नाम तय कर दिये हैं, जहां से कांग्रेस की दावेदारी है. वहीं, कांग्रेस का कहना है कि अभी तक राजद नेतृत्व से सिर्फ एक राउंड की ही बात हुई है. राजद प्रमुख ने जितना कहा था, कांग्रेस उतनी ही सीट की मांग कर रही है. लेकिन बिना सहमति के राजद की तरफ से उम्मीदवार देने को लेकर कांग्रेस नेतृत्व कहीं न कहीं नाराज है.

राजद की तरफ से कांग्रेस वाली सीट पश्चिम चंपारण से अपना प्रत्याशी देकर सहयोगी दल कांग्रेस को साफ संदेश दे दिया है. ऐसे में कांग्रेस के पास चार सीटों पर ही समझौता करना होगा या फिर अकेले चुनाव लडने को तैयार रहना होगा. 2015 के विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस सहरसा, कटिहार, पूर्णिया और पश्चिमी चम्पारण से चुनाव लड़ी थी.

इस बार कांग्रेस ने सहरसा से अपना दावा वापस ले लिया. दरभंगा, बेगूसराय, सीतामढ़ी और भागलपुर जैसी नई सीटों की मांग की है. भागलपुर भाकपा के कोटे में चली गई है. बिहार में विधानपरिषद की 24 सीटों पर चुनाव होने हैं. 2015 में राजद-कांग्रेस व जदयू एक साथ थी. लेकिन इस बार अभी तक कांग्रेस-राजद में समझौता नहीं हुआ है.

लेकिन राजद की तरफ से पश्चिम चंपारण को लेकर उम्मीदवार का नाम तय कर लिया गया है. एक फर्नीचर कारोबारी सौरभ कुमार को मैदान में उतार रहा है. इसी तरह दरभंगा और बेगूसराय में भी राजद के उम्मीदवार घूम रहे हैं. बिना कांग्रेस की सहमति के राजद की तरफ से उम्मीदवार देने पर कांग्रेस नेतृत्व सकते में है.

ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व कह रहा है कि राजद का पुराना रवैया है. राजद की तरफ से सहयोगी दलों से समझौता किये बगैर उम्मीदवार देने की रीति है. पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी के सभी विकल्प खुले हुए हैं. अगर राजद से सम्मानजनक सीटें नहीं मिलती है तो सात या उससे अधिक सीटों पर भी कांग्रेस के उम्मीदवार उतर सकते हैं.

वहीं, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि विधान परिषद चुनाव को लेकर सीटों पर अभी तक समझौता नहीं हुआ है. राजद नेताओं से एक राउंड की बात हुई है. हमने उतनी ही सीटों की मांग की है जितना लालू प्रसाद पहले कह चुके हैं. उन्होंने कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि कांग्रेस को 24 में से  6-7 सीटें दी जा सकती है. हमलोग राजद से बातचीत में इतनी सीटें ही मांगी है. लेकिन अभी तक सहयोगी दल राजद नेतृत्व की तरफ से हमारे प्रस्ताव पर कुछ भी नहीं कहा गया.

टॅग्स :बिहारकांग्रेसतेजस्वी यादवराहुल गांधीआरजेडीजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल