लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान परिषद चुनावः सीट को लेकर राजद और कांग्रेस में टकराव तेज, मृत्युंजय तिवारी बोले-सीटें सत्‍यनारायण भगवान का प्रसाद नहीं...

By एस पी सिन्हा | Updated: January 12, 2022 19:24 IST

Bihar Legislative Council Elections 2022: कांग्रेस 7 सीट की मांग पर अड़ी हुई है. ऐसे में राजद के रवैये से महागठबंधन के दोनों बडे़ घटक दलों के बीच तल्‍खी और बढ़ने के आसार हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे कांग्रेस सिर्फ 7 सीटों पर ही क्यों अटकी हुई है? कांग्रेस पहले अपना उम्मीदवार तो तलाश ले उसके बाद सीट मांगने का काम करे. तेजस्वी यादव के नेतृत्‍व में राजद सभी सीटों पर चुनाव की तैयारी में जुटा है.

पटनाः बिहार विधान परिषद चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर राजद और कांग्रेस के बीच कलह फिर सतह पर है. राजद ने सहयोगी दल कांग्रेस से बिना सहमति लिए कई सीटों पर अपने प्रत्‍याशी तय कर दिए हैं. इधर, कांग्रेस ने भी राजद की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए कमजोर नहीं समझने की चेतावनी दे डाली है. 

 

 

इस बीच राजद ने स्‍पष्‍ट तौर पर कह दिया है कि विधान परिषद की सीटें सत्‍यनारायण भगवान का प्रसाद नहीं है, जिसे बांट दें. वहीं, कांग्रेस 7 सीट की मांग पर अड़ी हुई है. ऐसे में राजद के रवैये से महागठबंधन के दोनों बडे़ घटक दलों के बीच तल्‍खी और बढ़ने के आसार हैं.

राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने साफ शब्दो में कह दिया है कि विधानपरिषद की सीटें कोई सत्यनारायण भगवान का प्रसाद नहीं कि जो जितना मांगे उतना दे दिया जाएगा. उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ 7 सीटों पर ही क्यों अटकी हुई है? 7 सीट सिर्फ लेने से ही जीत नहीं मिल जाएगी, इसके लिए 7 मजबूत उम्मीदवार भी चाहिए होंगे.

कांग्रेस पहले अपना उम्मीदवार तो तलाश ले उसके बाद सीट मांगने का काम करे. मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्‍व में राजद सभी सीटों पर चुनाव की तैयारी में जुटा है. किसकी कितनी ताकत है, सब जानते हैं. कांग्रेस के 19 विधायक राजद की वजह से ही हैं. इसबीच, कांग्रेस ने स्‍पष्‍ट किया है कि उसने अपने संभावित प्रत्‍याशियों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी है.

वहां से निर्देश मिलते ही प्रत्‍याशियों की घोषणा कर दी जाएगी. जबकि विधानपरिषद चुनाव के लिए राजद ने बिना कांग्रेस के साथ बैठक किए या उनकी राय लिए एक दर्जन के करीब उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं. राजद ने पश्चिमी चंपारण से भी अपने प्रत्‍याशी मैदान में उतार दिए हैं, जहां कांग्रेस दावा ठोकती रही है.

उल्लेखनीय है कि बीते विधानसभा उपचुनाव की दो सीटों पर प्रत्‍याशी तय करने में दोनों दलों के बीच पहले भी ऐसे ही हालात हुए थे. राजद द्वारा अपने प्रत्‍याशी देने के बाद कांग्रेस ने भी महागठबंधन से अलग अपने प्रत्‍याशी दिए थे. नतीजा दोनों दलों की हार के रूप में सामने आया.

इसके बाद कांग्रेस ने महागठबंधन छोड़ने की घोषणा तक कर दी थी. हालांकि, वह अभी भी महागठबंधन में शामिल है. कांग्रेस के प्रवक्‍ता राजेश राठौर ने बीते विधानसभा उपचुनाव के हालात की याद दिलाते हुए कहा है कि अगर उपचुनाव में राजद व कांग्रेस मिलकर लडे़ होते तो दोनों सीटों पर जीत होती. कांग्रेस के उम्‍मीदवार पार्टी तय करेगी.

टॅग्स :बिहारपटनातेजस्वी यादवराहुल गांधीआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज