लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने दो उम्मीदवारों की घोषणा की, सवर्ण और अति पिछड़ा पर दांव, देखें लिस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: June 8, 2022 14:34 IST

Bihar Legislative Council elections: बिहार में भाजपा के साथ सत्तारूढ़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने अफाक अहमद और रवींद्र कुमार सिंह को अपना प्रत्याशी बनाने की घोषणा की थी.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा और जदयू की ओर से आए ‘‘50-50 फॉर्मूले’’ पर सहमत हो गई है.मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने अपने तीन उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है.नौ जून को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है.

Bihar Legislative Council elections:बिहार विधान परिषद की सात सीटों के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा ने हरि सहनी और अनिल शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है. इससे पहले जदयू ने अपने दो और राजद ने अपने तीन उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतार चुकी है.

 

इसतरह से अगर केवल सात उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया तो मतदान की नौबत नहीं आयेगी. वैसे में सभी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये जायेंगे. भाजपा के द्वारा किये गये ऐलान के अनुसार एक नेता दरभंगा के जबकि, दूसरे जहानाबाद के रहने वाले हैं. हरि सहनी और अनिल शर्मा दोनों ही भाजपा के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं. हरि सहनी 2015 में बहादुरपुर से भाजपा के टिकट पर विस का चुनाव लड़ चुके हैं.

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में भी इन्हें दरभंगा के अलीनगर सीट से टिकट दिया गया था. लेकिन बाद में नेतृत्व ने इनसे टिकट वापस ले लिया था. अब इन्हें पार्टी विधान परिषद भेजने जा रही है. वहीं एक नाम जहानाबाद के अनिल शर्मा का है. अनिल शर्मा पार्टी के पुराने व समर्पित नेता हैं. वे संगठन में कई पदों पर काम कर चुके हैं. उन्हें इस बार विधान परिषद चुनाव का प्रबल दावेदार माना जा रहा था.

कहा जा रहा है कि मुकेश सहनी के एनडीए से बाहर होने के बाद निषाद मतदाताओं की नाराजगी दूर करने के लिए भाजपा किसी ऐसे उम्मीदवार की तलाश में थी, जो इसी तबके से आता हो. हरि सहनी भी पार्टी के पुराने नेता हैं और दरभंगा जिले से आते हैं. वह जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं.

उनके उम्मीदवार बनने से ना केवल निषाद मतदाताओं की नाराजगी दूर होगी बल्कि भाजपा मुकेश सहनी के विकल्प के तौर पर एक चेहरे को खडा करने की कोशिश भी करते नजर आएगी. साथ ही साथ हरि सहनी के उम्मीदवारी से मिथिलांचल फैक्टर भी कवर होगा.  यहां बता दें कि राजद की ओर से तीन उम्‍मीदवार पहले ही नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं.

जदयू की ओर से दो उम्‍मीदवारों के नाम की भी घोषणा हो चुकी है. बिहार विधान परिषद में कुल 75 सदस्‍य होते हैं. इनमें 27 का चुनाव विधायकों के जरिए होता है. इन्‍हीं 27 में से 7 सीटें 21 जुलाई को खाली हो रही हैं. विधान परिषद में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भी छह-छह यानी कुल 12 सदस्य चुने जाते हैं. स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों के मत से 24 सदस्‍य चुने जाते हैं.

विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्टता रखने वाले 12 सदस्यों को राज्यपाल मनोनीत करते हैं. विधानसभा कोटे की इन सातों सीटों पर नामांकन की अंतिम तिथि नौ जून है. नामांकन पत्रों की जांच 10 जून को होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 13 जून है. अगर जरूरत पड़ी तो सातों सीटों के लिए मतदान 20 जून को सुबह नौ बजे से चार बजे तक होगा. मतों की गणना 20 जून को ही शाम पांच बजे से होगी.

टॅग्स :बिहारपटनाBJPजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल