लाइव न्यूज़ :

Bihar Legislative Council Election 2024: बिहार विधान परिषद के 11 सदस्यों का कार्यकाल मई के पहले सप्ताह में समाप्त, सीएम नीतीश और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत ये नेता शामिल, देखें

By एस पी सिन्हा | Updated: February 1, 2024 18:50 IST

Bihar Legislative Council Election 2024: बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद पांच उम्मीदवार को जीतने में परेशानी नहीं होगी तो छठे सदस्य की जीत के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी, इसके लिए मत जुटाने होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देहम प्रमुख जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी को को भी वोट की जरूरत पड़ेगी।उम्मीदवार की जीत पक्की करने के लिए 22 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होगी।एनडीए के पास भाजपा के 78, जदयू के 45 और हम के चार और एक निर्दलीय विधायक के वोट हैं।

Bihar Legislative Council Election 2024: बिहार विधान परिषद के 11 सदस्यों का कार्यकाल मई के पहले सप्ताह में समाप्त हो रहा है। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन, पूर्व मंत्री  मंगल पांडेय, पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजय पासवान, पूर्व मंत्री संजय कुमार झा, कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन, विधान परिषद के उपसभापति रामचंद्र पूर्वे, जदयू के खालिद अनवर और रामेश्वर महतो का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद पांच उम्मीदवार को जीतने में परेशानी नहीं होगी तो छठे सदस्य की जीत के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी, इसके लिए मत जुटाने होंगे। एक उम्मीदवार की जीत पक्की करने के लिए 22 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होगी।

एनडीए के पास भाजपा के 78, जदयू के 45 और हम के चार और एक निर्दलीय विधायक के वोट हैं। इनमें तीन सीटें भाजपा आसानी से मिल सकती है तो जदयू के खाते में दो सीटें जा सकती हैं। हम प्रमुख जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी को को भी वोट की जरूरत पड़ेगी। इनका कार्यकाल विधान परिषद में मई में खत्म हो रहा है।

वहीं इंडी गठबंधन में राजद 79 विधायकों की बदौलत तीन सीट पर कब्जा जमा सकती है तो दो सीटों के लिए कांग्रेस के 19 और राजद के बाकी वोट के आधार पर चयन होगा बता दें विधान परिषद में सदस्यों की कुल संख्या 75 है। इसमें 27 सदस्यों को चुनाव विधायक करते हैं। परिषद की एक-तिहाई सीटें हर दो साल के बाद खाली होती है, जिसके लिए चुनाव कराया जाता है।

टॅग्स :Bihar Legislative Assemblyहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर)जीतन राम मांझीनीतीश कुमारNitish KumarजेडीयूJDU
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा