लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान परिषद उपचुनावः एनडीए उम्मीदवार रोजिना नाजिश ने नामांकन दाखिल किया, जानिए क्यों हो रहा चुनाव

By एस पी सिन्हा | Updated: September 23, 2021 13:36 IST

Bihar Legislative Council by-election: रोजिना नाजिश के अलावा किसी अन्य उम्मीदवार के नामांकन दाखिल करने की सूचना नहीं है। नामांकन पत्र की जांच की जाएगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 27 सितंबर निर्धारित की गयी है। 

Open in App
ठळक मुद्दे निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल को अपना नामांकन पत्र सौंपा।मुकेश सहनी सहित राज्य सरकार के विभिन्न मंत्री भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि रोजीना नाजिश राजग की उम्मीदवार हैं।

पटनाः बिहार विधान परिषद के दिवंगत सदस्य तनवीर अख्तर के निधन से रिक्त हुई सीट के लिए उनकी पत्नी रोजिना नाजिश ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

पटना प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी की मौजूदगी में बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन प्रत्याशी रोजिना ने पटना प्रमंडलीय आयुक्त सह निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल को अपना नामांकन पत्र सौंपा।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और राजग के अन्य घटक दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पशु संसाधन मंत्री मुकेश सहनी सहित राज्य सरकार के विभिन्न मंत्री भी मौजूद थे।

नामांकन पत्र सौंपे जाने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि रोजीना नाजिश राजग की उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आप सभी को मालूम है कि कोरोना के कारण कुछ दिन पहले विधान पार्षद तनवीर अख्तर जी का निधन हो गया था। हमलोगों ने तय किया कि उनकी पत्नी रोजिना नाजिश को उम्मीदवार बनाया जाए।’’

इस सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख है। रोजिना के अलावा किसी अन्य उम्मीदवार के नामांकन दाखिल करने की सूचना नहीं है। नामांकन पत्र की जांच की जाएगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 27 सितंबर निर्धारित की गयी है। 

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारBJPहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल