लाइव न्यूज़ :

बिहार: नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने केंद्रीय बजट को बताया सभी के हितों का फायदा पहुंचाने वाला

By एस पी सिन्हा | Updated: February 1, 2023 17:09 IST

विजय सिन्हा बिहार में इंटर की परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने और बॉयरल फ़ोटो को लेकर कहा कि शिक्षा मंत्री शिक्षा सुधार के बजाय इस विभाग के मंत्री प्रो चंद्रशेखर प्रसाद रामचरितमानस पर सवाल खड़ा कर बिहार में सांप्रदायिक माहौल ख़राब कर रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देसिन्हा ने बजट को मध्यम वर्गीय परिवार, किसान को फायदा पहुंचाने वाला बतायाबजट पर सवाल उठाने पर उन्होंने राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर भी कसा तंजबोले- खुद पैसा कमाने और मलाई खाने के लिए कई विभाग की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं

पटना: संसद में आम बजट पेश होने पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मध्यम वर्गीय परिवार, किसान को फायदा पहुंचाने वाला बजट करार दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की यह बजट देश के विकास में काफी सहयोग करेगा। 

इस बजट में सभी वर्ग के लोगों को फायदा मिलने वाला है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा बजट पर सवाल खड़ा किए जाने पर कहा कि तेजस्वी यादव खुद पैसा कमाने और मलाई खाने के लिए कई विभाग की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं। तेजस्वी यादव को बिहार के विकास से कोई फायदा नजर नहीं आता है।

विजय सिन्हा बिहार में इंटर की परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने और बॉयरल फ़ोटो को लेकर कहा कि शिक्षा मंत्री शिक्षा सुधार के बजाय इस विभाग के मंत्री प्रो चंद्रशेखर प्रसाद रामचरितमानस पर सवाल खड़ा कर बिहार में सांप्रदायिक माहौल ख़राब कर रहे है। बिहार में शिक्षा का क्या हाल है आजकल मंत्री स्कूलों में जाकर झूठी जांच कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री से विभाग नहीं सुधार हो रहा है। इस सरकार में शिक्षा, सड़क, सिचाई जैसे महत्वपूर्ण बिंदु पर असफल हो रहा है। 

वहीं गोपालगंज में अंकित नामक युवक की एक धर्म विशेष के लोगों द्वारा हत्या कराये जाने को लेकर कहा की बिहार में हिंदू परिवार पर हमले हो रहे हैं, इसको लेकर हिंदू परिवार में डर का माहौल है। उन्होंने अंकित की हत्या पर बात करते हुए कहा कि एक धर्म विशेष के लोगों ने अंकित की चाकू घोंपकर हत्या की। 

वहीं पुलिस उन्हें पकड़ने की जगह उनकी सुरक्षा में लगी है। विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में राज्य के सीमावर्ती जिलो में हिन्दूओं को निशाना बनाया जा रहा है। जिससे वहां हिन्दुओं में खौफ का माहौल है। 

 

टॅग्स :आम बजट 2023बिहारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो