लाइव न्यूज़ :

बिहार में ‘जंगलराज’ फिर से लौट आया, नड्डा ने कहा- कानून-व्यवस्था ध्वस्त, अपहरण, फिरौती, दुष्कर्म आम बात

By एस पी सिन्हा | Updated: January 3, 2023 18:38 IST

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि वैशाली की धरती को मेरा सादर नमन। यहां उपस्थित भीड़ ये स्पष्ट रूप से बता रही है कि बिहार बदलाव चाहता है और नई उमंग के साथ चाहता है।

Open in App
ठळक मुद्देएक महीने के अंदर कई अपहरण, फिरौती, दुष्कर्म के केस सामने आए हैं।बिहार में पुलिस-प्रशासन की पकड़ खत्म हो चुकी है। बिहार में भाजपा का किसी से गठबंधन नहीं है।

पटनाः भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डाबिहार दौरे पर हैं। महागठबंधन सरकार और नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। बिहार में जंगलराज आ चुका है। वैशाली लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत मुजफ्फरपुर के पारू में जनसभा को संबोधित किया। एक महीने के अंदर कई अपहरण, फिरौती, दुष्कर्म के केस सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में पुलिस-प्रशासन की पकड़ खत्म हो चुकी है। मुझे ये समझ नहीं आता सुशासन बाबू की सरकार में शासन कौन कर रहा है? सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार में भाजपा का किसी से गठबंधन नहीं है।

प्रधानमंत्री चाहते हैं बिहार आगे बढ़े, इसके लिए आपको हमारा साथ देना होगा। उन्होंने कहा कि हम बिहार में कुर्सी पर बैठने नहीं आए थे, विकास करने आए थे। नड्‌डा ने कहा कि पहले बिहार में समझ नहीं आता था कि आप सड़क पर चल रहे हैं या खेतों में। हमने विकास किया। आज बिहार में सड़कों और पुलों का जाल बिछा है।

नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि नीतीश ने बिहार की जनता को धोखा दिया है। जनाधिकार का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि ऊपर से हम लोग लाख बिहार की मदद करना चाहें, लेकिन नीचे जंगलराज हो तो क्या होगा? इसके बाद भी हमने दरंभगा मेडिकल कॉलेज के लिए करोड़ों रुपए दिए हैं। हमें बिहार का विकास चाहिए।

जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार में बदलाव लोगों की चाहत है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी भीड़ बिहार सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि जो संकल्प आपने लिया है वही भाजपा का भी है। कड़ाके की ठंढ में भी इतनी लोगों की भीड़ बता रही है कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है।

बिहार में जंगलराज आ गया है और सुशासन बाबू की सरकार मे यह पता नहीं चल पा रहा है कि बिहार में शासन कौन कर रहा है? मोदी सरकार की तारीफ करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी भारत को आगे बढ़ाने का काम नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं। आर्थिक मंदी में भी भारत ने ब्रिटेन को पछाड़ कर 5 वी अर्थव्यवस्था बनी है।

97 प्रतिशत मोबाइल दुनिया को दे रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हजारों करोड़ रुपये के पुल बिहार में बन रहे हैं। पीएम मोदी बिहार की तस्वीर और तकदीर दोनों को बदल डालेंगे। लेकिन अब भी एक समस्या है। हम ऊपर से तो लक्ष्मी भेज देंगे, लेकिन यदि नीचे जंगलराज हो तो काम नहीं हो पाता। विकास पूरी तरह से थम जाता है।

टॅग्स :बिहारBJPजेपी नड्डानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार