लाइव न्यूज़ :

Bihar-Jharkhand Weather: बिहार-झारखंड में गर्मी से बेहाल, 11 जिलों में हीटवेब अलर्ट जारी, लू से राहत नहीं, कई जिलों में तापमान 40 के पार

By एस पी सिन्हा | Updated: April 14, 2022 16:24 IST

Bihar-Jharkhand Weather Update: मौसम विभाग के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची में भी पिछले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया. बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

Open in App
ठळक मुद्देजमशेदपुर में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस है.पलामू में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री रहा.तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री तक अधिक रहा.

Bihar-Jharkhand Weather Update: बिहार में मार्च महीने से शुरू हुआ गर्मी का सितम अब अप्रैल में जानलेवा रूप धारण कर चुका है. गर्मी की वजह से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है. राजधानी पटना समेत बिहार के ज्यादातर इलाके में इस वक्त हीटवेव की कंडीशन है.

ऐसे में गर्मी की वजह से मौसम विभाग ने हीटवेब अलर्ट जारी कर दिया है. अब तो गर्मी के चलते हालात ऐसे बन गये हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बिहार में गर्मी को लेकर चिंता जताई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि इस बार गर्मी ज्यादा पड़ रही है और आगे इसके और खतरनाक होने की आशंका जताई गई है. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

उत्तरी भारत के अन्य प्रदेशों की तरह झारखंड के अधिकतर इलाकों में इस समय पारा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला गया है और मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तेज गर्मी से लोगों को कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने आज कैमूर, गया, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, नवादा और रोहतास जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है.

राज्य में ज्यादातर जिलों के अंदर पारा 40 डिग्री और उसके ऊपर रहने का पूर्वानुमान है, जबकि कई जिलों में यह 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि हीटवेव या नीलू की वजह से कई जिलों में पुराने सालों का रिकॉर्ड टूट जाएगा. बुधवार को राज्य के 11 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया था.

बीती रात भी लोगों ने उमस भरी गर्मी महसूस की रात के वक्त गर्मी के पारे ने पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.इसबीच, मुजफ्फरपुर, वैशाली के इलाके में गर्मी की वजह से होने वाले एईएस (चमकी बुखार) को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सतर्कता बरतने की बात कही है.

उन्होंने कहा है कि हमें एक ऐसे सावधान रहने की जरूरत है. जिस तरह से गर्मी पड रही है, उसे देखते हुए इस बात की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि एईएस के मामले बढ़ सकते हैं. लेकिन सरकार ने अपने स्तर से पूरी तैयारी कर रखी है. लोगों को भी सचेत रहने की जरूरत है, खासतौर पर गर्मी में बच्चों को बचाने की आवश्यकता है.

टॅग्स :मौसमहीटवेवमौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागबिहारझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार