लाइव न्यूज़ :

जदयू में सियासी घमासान, सीएम नीतीश ने कुशवाहा पर बोलने से किया किनारा, कहा-किसी बात पर कुछ मत पूछिए,  छोड़ दीजिए...

By एस पी सिन्हा | Updated: January 24, 2023 16:11 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के किसी बात पर कुछ मत पूछिए। छोड़ दीजिए उनको, जो मन में आए बोलते रहे।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने कहा कि विकास के साथ-साथ सभी वर्गों का ध्यान रखा। कर्पूरी ठाकुर के साथ कुछ लोगों ने बहुत बुरा किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्ववाद्यालयों के चल रहे लेट सेशन को लेकर राज्यपाल से भी बात हुई है। 

पटनाः जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा लगातार की जा रही बयानबाजी से जदयू में आंतरिक कलह मचा हुआ है। न सिर्फ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा को लेकर साफ कर दिया कि पार्टी में कोई कमजोरी नहीं है। वहीं दूसरी तरफ अब नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा को लेकर साफ कर दिया कि वह उनसे(कुशवाहा) जुड़े किसी सवाल का जवाब नहीं देंगे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के किसी बात पर कुछ मत पूछिए। छोड़ दीजिए उनको, जो मन में आए बोलते रहें। उनको बोलने के लिए छोड़ दीजिए। उनकी बात पर हमारी पार्टी(जदयू का कोई नेता कुछ नहीं बोलेगा। कर्पूरी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि देने के बाद पटना में मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने सब कुछ किया जो उन्हें करना चाहिए।

उन्होंने विकास के साथ-साथ सभी वर्गों का ध्यान रखा। लेकिन जिस तरीके से उनके साथ व्यवहार किया गया था, वह गलत था। कर्पूरी ठाकुर के साथ कुछ लोगों ने उनके साथ बहुत बुरा किया। पर आज वे लोग भी उनका जन्म दिन बड़े जोर शोर से मना रहे हैं।

इसके साथ ही मगध विश्वविद्यालय समेत राज्य के अन्य शिक्षण संस्थानों के अनियमित सत्र के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के स्तर से प्रयास किया जा रहा है। छात्रों की परेशानी का जानकारी मिलने पर उन्हें तकलीफ होती है। आनेवाले दिनों में वे फिर से बड़ी बैठक करेंगे और उसके बाद पूरी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल वे समाधान यात्रा पर हैं।

उन्होंने कहा कि विभागीय मंत्री को इसके बारे में निर्देश दे दिया है कि वे इसको देखें। कोशिश की जा रही है की सब विश्वविद्यालयों का काम तेजी से हो। सभी को कहा गया है कि सत्र को समय पर चलाएं। ये ठीक बात नहीं है कि छात्रों को दिक्कत हो रही है। सभी चीजों को देखने के बाद इसके लिए अलग से बैठक कर समस्या का निदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्ववाद्यालयों के चल रहे लेट सेशन को लेकर राज्यपाल से भी बात हुई है। 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारउपेंद्र कुशवाहा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार