लाइव न्यूज़ :

बिहार: जदयू ने भाजपा को बताया 'फर्जी हिंदू हितैषी', जहरीली शराब मामले में किया पलटवार

By एस पी सिन्हा | Updated: April 19, 2023 17:35 IST

नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा झूठी हमदर्दी दिखा रही है। वो खुद को हिंदुओं का हितेषी बताती है, जबकि सबसे अधिक फर्जीवाड़ा भाजपा के लोग ही उनके साथ करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में जहरीली शराब से हुई मौत के बाद सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान बिहार में विपक्ष में खड़ी बीजेपी ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना जदयू ने बीजेपी को बताया फर्जी हिंदू हितैषी

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जहरीली शराब से होने वाली मौतों पर मुआवजा देने का ऐलान किये जाने के बाद से राजनीति तेज हो गई है। इस फैसले को भाजपा के द्वारा अपनी जीत बताये जाने पर जदयू ने तीखा हमला बोला है।

जदयू के मुख्य प्रवक्ता व विधान पार्षद नीरज कुमार ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पर हमला बोला और कई सवाल दागे।

उन्होंने कहा कि जब गुजरात में बड़े पैमाने पर जहरीली शराब पीने से हिन्दुओं की मौत हुई तो वहां की भाजपा सरकार ने क्यों नहीं मुआवजे की घोषणा की? ये लोग फर्जी हितैषी बन रहे हैं।

नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा झूठी हमदर्दी दिखा रही है। वो खुद को हिंदुओं का हितेषी बताती है, जबकि सबसे अधिक फर्जीवाड़ा भाजपा के लोग ही उनके साथ करते हैं।

भाजपा शासित प्रदेशों में आज इतनी हत्या, मौत, अपहरण हो रहा है। लेकिन भाजपा के लोग हाथ पर हाथ धरकर बैठे हुए हैं। उन्होंने भाजपा से सीधा सवाल करते हुए कहा कि क्या यह सही नहीं है कि प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शराबबंदी नीति की तारीफ नहीं की थी?

क्या शराबबंदी कानून पर भाजपा के नेता नरेंद्र मोदी को ही अंगूठा दिखा रहे हैं? उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि जब इनकी पार्टी सत्ता में थी तब कितने नेता घटना होने पर घटनास्थल पर गए? भाजपा के लोग अपने प्रदेश में शराब पिलाकर राष्ट्र निर्माण कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को नीतीश कुमार की बराबरी करने में 1000 बार जन्म लेना होगा। नीरज ने कहा कि जो हाल गुजरात का है वहीं हाल यूपी का भी है। वहां जहरीली शराब पीने से सैकड़ों लोगों की मौत हुई। काफी दिनों के बाद योगी ने महज दो लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की थी।

जबकि उससे पहले जब वहां अखिलेश यादव की सरकार थी तो उन्होंने पांच लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि यूपी में एक हिंदू सम्राट मुख्यमंत्री है और जहरीली शराब के शिकार हिंदू भी थे, क्या भाजपा सरकार को हिंदू परिवारों को इतनी कम राशि देने में शर्म नहीं आई?

टॅग्स :बिहारजेडीयूBihar BJPBJPBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह