लाइव न्यूज़ :

जदयू और राजद में जल्द ही टूट, केंद्रीय मंत्री पारस का बड़ा बयान सामने आया

By एस पी सिन्हा | Updated: February 9, 2023 18:10 IST

बिहार में रार जारी है। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जदयू और भी कमजोर होगी। जदयू ने उपेन्द्र कुशवाहा पर तीखा हमला तेज कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देउपेंद्र कुशवाहा भाजपा को फायदा दे रहे हैं। जदयू और राजद में जल्द ही टूट देखने को मिलेगी। उपेंद्र कुशवाहा के तरफ से जदयू और नीतीश कुमार पर सवाल उठा रहे हैं।

पटनाः बिहार की सियासत में उपेंद्र कुशवाहा को लेकर घमासान मचा हुआ है। उपेन्द्र कुशवाहा के द्वारा तेजस्वी यादव का नेतृत्व स्वीकर करने से इंकार किये जाने के बाद सियासत गर्मा गई है। वहीं जदयू के द्वारा उपेन्द्र कुशवाहा पर तीखा हमला तेज कर दिया गया है।

इस बीच अब केंद्रीय मंत्री और लोजपा (पारस) गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा भाजपा को फायदा दे रहे हैं और इससे जदयू और राजद में जल्द ही टूट देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के तरफ से जदयू और नीतीश कुमार पर सवाल उठा रहे हैं उससे निश्चित रूप से भाजपा को फायदा होगा। 

पारस ने कहा कि उनके इस बयानबाजी से राजद और महागठबंधन कमजोर होगी और उसमें टूट भी देखने को जल्द ही मिलेगा। इतना ही बयानों से बिहार में जदयू और भी बुरा हाल होगा। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जदयू और भी कमजोर होगी। उपेंद्र कुशवाहा के भाजपा में शामिल होने को लेकर किये गये सवाल पर उन्होंने साफ कह दिया कि यदि वो आएंगे तो उसपर विचार किया जाएगा।

फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। लेकिन, वो आएंगे तो हमलोग उनका स्वागत ही करेंगे। हालांकि, अंतिम निर्णय उनको ही लेना है। वहीं, आगमी 25 फरवरी को महागठंधन के तरफ से बुलाई गई रैली और उसी दिन भाजपा के गृह मंत्री का पटना आने के सवालों में शक्ति प्रदर्शन से जोड़े जाने के सवालों पर जवाब देते हुए पारस ने कहा कि यह कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं है। शक्ति प्रदर्शन एक तरह के लोगों के बीच होता है और महागठंधन के अंदर ताकत कहि कहां बची हुई है। 

टॅग्स :बिहारपटनाआरजेडीजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार