लाइव न्यूज़ :

Bihar JDU-RJD: शाह से क्यों मिले राजद विधान पार्षद?, लालू परिवार के खास एमएलसी सुनील पर बरसे सीएम नीतीश, महागठबंधन में सब कुछ ठीक ठाक नहीं!

By एस पी सिन्हा | Updated: July 10, 2023 17:42 IST

Bihar JDU-RJD: महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सहयोगियों को लेकर तल्ख तेवर दिखाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुनील कुमार सिंह के तीर से आहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तेवर तल्ख हो गए हैं। सुनील सिंह का अमित शाह से संपर्क में होने का आरोप लगा दिया।एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को झूठा करार दिया है।

Bihar JDU-RJD: बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और केके पाठक विवाद के अलावा लालू परिवार के खास एमएलसी सुनील कुमार सिंह के तीर से आहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तेवर तल्ख हो गए हैं। महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक में नीतीश कुमार ने अपने सहयोगियों को लेकर तल्ख तेवर दिखाए हैं।

खास तौर पर उन्होंने सुनील सिंह का अमित शाह से संपर्क में होने का आरोप लगा दिया। सुनील सिंह उससे वह बेहद नाराज नजर आए। उन्होंने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को झूठा करार दिया है। सुनील सिंह ने कहा कि मेरी इमानदारी पर इस देश का कोई भी व्यक्ति शंका नहीं कर सकता है।

उन्होंने कहा कि 27 साल से मैंने कितने झंझावात और तूफान देखा फिर भी चट्टान की तरह लालू जी के साथ खड़ा रहा। कल भी थे, आज भी हैं और जब तक जिंदा हैं तब तक हैं। बाकी जिसे जो समझना है, जिस आदमी के बारे में आप चर्चा कर रहे हैं उन्हीं से बयान ले लीजिये।

भाजपा में शामिल होने के लेकर सुनील सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए साफ कर दिया कि जो भी चर्चा चल रही है, वह बिल्कुल गलत है। सुनील सिंह ने अमित शाह के संपर्क में होने के नीतीश कुमार के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि वह(अमित शाह) सहकारिता मंत्री हैं। मैं बिस्कोमान का अध्यक्ष हूं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश के सहकारिता मंत्री हैं और बिस्कोमान भी उन्हीं के अधीन आता है। सहकारिता के सरकारी कार्यक्रम में अमित शाह आये हुए थे। एक जुलाई को पूरे देश का सहकारिता सम्मेलन हुआ, उसमें प्रधानमंत्री भी आये। मैं उसमें शामिल था और उस फोटो को मैंने अपने पेज पर लगाया है। ये नहीं है कि किसी के कोठी में मिल रहे हैं और किसी के रूम में मिल रहे हैं।

उसी फोटो को लेकर बात का बतंगड़ बनाया है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं, बीते दिनों फेसबुक पोस्ट को लेकर भी उन्होंने कहा कि ये बीते दिनों की बात है, आखिर क्यों विवाद को बढ़ाना चाह रहे हैं। मैंने उस पोस्ट को फेसबुक पेज से भी हटा दिया है। सुनील सिंह ने कहा कि मेरे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझे किसी भी तरह की बयानबाजी करने से मना किया है।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार