लाइव न्यूज़ :

बिहार जदयू में और तेज हो सकता है घमासान, विधान पार्षद महतो ने कहा-कुशवाहा के खिलाफ साजिश, लव-कुश समीकरण टूटेगा

By एस पी सिन्हा | Updated: February 2, 2023 19:34 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब भी उपेंद्र कुशवाहा से बात कर मामले को सुलझाएं वर्ना लव-कुश समीकरण टूटेगा। मंत्री अशोक चौधरी को भी हवा में नहीं उड़ने की नसीहत दी है। 

Open in App
ठळक मुद्देउपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ लगातार बैठकें होती रहीं।उपेंद्र कुशवाहा का समता पार्टी से लेकर जदयू को मजबूत करने में बड़ा योगदान रहा है।रामेश्वर महतो ने कहा है कि अगर मामला नहीं सुलझा तो पार्टी के कई नेता दल छोड़ सकते हैं।

पटनाः जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के बागी तेवर के बाद अब पार्टी में घमासान की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जदयू के विधान पार्षद रामेश्वर महतो ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा के जदयू में शामिल होने के पहले से ही पार्टी के कुछ नेता उनके खिलाफ लगातार साजिश रच रहे थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब भी उपेंद्र कुशवाहा से बात कर मामले को सुलझाएं वर्ना लव-कुश समीकरण टूटेगा। विधान पार्षद ने उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ बोलने वाले मंत्री अशोक चौधरी को भी हवा में नहीं उड़ने की नसीहत दी है। रामेश्वर महतो ने कहा कि जब 2021 की शुरुआत में उपेंद्र कुशवाहा के पार्टी में आने की बात हो ही रही थी तो उनके खिलाफ पार्टी के कुछ नेताओं ने बैठक की।

लेकिन नीतीश कुमार उन्हें जदयू में लेकर आये। इसके बाद भी उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ लगातार बैठकें होती रहीं। उन्होंने कहा कि कई बैठकों में तो मुझे भी बुलाया गया, लेकिन मैं नहीं गया। रामेश्वर महतो ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ जो बैठकें हो रही थी, उसमें जदयू के प्रदेश अध्यक्ष शामिल होते थे।

पार्टी के संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष संगठन में नंबर दो की हैसियत वाले नेता होते हैं। लेकिन उनके खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सरकार में शामिल एक मंत्री साजिश रच रहे थे। उन्हीं साजिशों का नतीजा है कि बात इतनी बिगड़ रही है। विधान पार्षद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सलाह दी है कि वे अभी भी उपेंद्र कुशवाहा से बात कर मामले को सुलझा लें वर्ना पार्टी के लव-कुश समीकरण को गंभीर खतरा है।

उपेंद्र कुशवाहा का समता पार्टी से लेकर जदयू को मजबूत करने में बड़ा योगदान रहा है। इसलिए नीतीश कुमार को खुद पहल कर उनसे बात करनी चाहिये। रामेश्वर महतो ने कहा है कि अगर मामला नहीं सुलझा तो पार्टी के कई नेता दल छोड़ सकते हैं।

बता दें कि इससे पहले रामेश्वर महतो ने उपेंद्र कुशवाहा को जदयू में किरायेदार बताने वाले मंत्री अशोक चौधरी पर तीखा हमला बोला था। रामेश्वर महतो ने कहा था-कॉरपोरेट कल्चर के मंत्री अशोक चौधरी, हवा में मत उड़िए। आपके कारण मेरा सिर शर्म से झुक जाता है।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारउपेंद्र कुशवाहा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो