लाइव न्यूज़ :

बिहार: जदयू ने नीतीश की तुलना महात्मा गांधी से की, राजद ने बताया बापू का अपमान

By एस पी सिन्हा | Updated: October 15, 2023 16:14 IST

बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर जदयू ने पोस्टर लगाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना महात्मा गांधी से की है। जिसे लेकर जदयू-राजद आमने-सामने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू ने पटना की सड़कों पर पोस्टर लगाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया महात्मा गांधी नीतीश कुमार की तुलना महात्मा गांधी से करने को लेकर राजद-जदयू आमने-सामने हो गये हैंशिवानंद तिवारी ने कहा कि गांधी से नीतीश की गांधी से तुलना करने वाले लोग भक्त किस्म के हैं

पटना: बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर जदयू ने पोस्टर लगाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना महात्मा गांधी से की है। वहीं नीतीश कुमार की तुलना महात्मा गांधी से करने को लेकर राजद-जदयू आमने-सामने हो गये हैं।

एक ओर जहां जदयू के कार्यकर्ताओं का कहना है कि नीतीश कुमार की तुलना महात्मा गांधी करना गलत नहीं है, क्योंकि नीतीश कुमार में महात्मा गांधी की छवि दिखती है और मुख्यमंत्री नीतीश महात्मा गांधी के सपने को सच कर रहे हैं। वहीं राजद का कहना है कि जदयू मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना महात्मा गांधी तुलना से कर गांधी जी का अपमान कर रही है।

मामले में राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि गांधी से नीतीश की तुलना करने वाले भक्त लोग हैं, इसका ध्यान नीतीश को रखना चाहिए। उन्होंने लोहिया के कथन को उद्धृत करते हुए कहा कि राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि हजारों वर्षों में एक गांधी पैदा होता है।

राजद नेता तिवारी ने कहा कि आइंस्टीन जैसे वैज्ञानिक ने कहा था कि आने वाली पीढ़ियों को जब मालूम होगा कि हाड़ मांस का बना आदमी इसी धरती पर चलता फिरता था तो आश्चर्य करेंगी, विश्वास नहीं करेंगी।

उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अनुरोध करते हैं कि आप गांधी जी का अपमान ना करें। वहीं शिवानंद तिवारी के इस बयान पर जदयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि उन्होंने किस संदर्भ में कहा यह तो नहीं कह सकते है, लेकिन तुलना करना भावनात्मक चीज है। तुलना करने वाले लोग नेता के अंदर एक छवि देखते हैं। नीतीश कुमार ने अपने कार्यशैली से एक ऐसी छवि बनाई है। जिससे पूरे देश में उनके प्रशंसकों की बड़ी संख्या है। नीतीश कुमार ने समाज में सुधार लाने के लिए कई प्रयास किए है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल जीवन हरियाली के तहत लोगों को पर्यावरण की प्रति हमारे दायित्व को समझाया। जनसंख्या नियंत्रण, शराबबंदी इत्यादि कार्यों के द्वारा राज्य का विकास करने का काम किया है।

वहीं शराबबंदी के सही मायने में सफल होने के सवाल पर अभिषेक झा ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि किसी भी राज्य में बुराई पूरी तरह से समाप्त नहीं हो सकती है। शराब की बड़ी खेप बरामद होती है, लेकिन अब पहले के भांति शराब पीकर सड़क पर नौटंकी करते लोग दिखाई नहीं देते हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का दूसरा गांधी बताने वाले पोस्टर लगाए गए थे।

टॅग्स :नीतीश कुमारजेडीयूआरजेडीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला