लाइव न्यूज़ :

बिहारः डीजी से आईजी को खतरा!, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को लिखा पत्र, यहां पढ़े पूरा लेटर

By एस पी सिन्हा | Updated: February 13, 2023 20:22 IST

बिहारः गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद को पत्र लिखा है। शोभा अहोतकर पर गाली-गलौज और प्रताड़ना का आरोप लगाने वाले विकास वैभव ने सरकार से जान बचाने की गुहार लगाई है।

Open in App
ठळक मुद्देतत्काल होमगार्ड आईजी के पद से कार्यमुक्त कर दिया जाए। गृह विभाग ने 11 फरवरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 7 दिनों के अंदर आईजी विकास वैभव से जवाब मांगा गया है।

पटनाः बिहार में होमगार्ड एवं अग्निशमन विभाग के आईजी विकास वैभव को अब अपनी ही डीजी शोभा अहोतकर से खतरा महसूस होने लगा है। शोभा अहोतकर पर गाली-गलौज और प्रताड़ना का आरोप लगाने वाले विकास वैभव ने सरकार से जान बचाने की गुहार लगाई है।

उन्होंने यह भी मांग की है कि उन्हें तत्काल होमगार्ड आईजी के पद से कार्यमुक्त कर दिया जाए। विकास वैभव डीजी के साथ काम में खतरा महसूस कर रहे हैं। ऐसे में गृह रक्षा वाहिनी आईजी पद से स्थानांतरित करने का आग्रह किया है। इस संबंध में उन्होंने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद को पत्र लिखा है।

विकास वैभव ने गृह विभाग में अपर मुख्य सचिव को आश्वस्त करते हुए अपने स्पष्टीकरण का तय अवधि में जवाब देने की बात भी कही है। बता दें कि गृह विभाग ने 11 फरवरी को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 7 दिनों के अंदर आईजी विकास वैभव से जवाब मांगा गया है। पत्र में उन्होंने कहा है कि मेरा अब एक भी दिन उनके(डीजी) अधीन काम करना गंभीर खतरे की घंटी से कम नहीं है।

मुझे आशंका है कि वहां काम करने पर कार्यस्थल पर ही मेरे साथ गंभीर अप्रिय घटनाएं घट सकती है। मुझे ऐसी क्षति पहुंचाई जा सकती है जो मेरे लिए अपूर्णीय हो। ऐसे में अब 1 दिन भी वरीय पदाधिकारी के अधीन कार्यरत रहना संभव एवं सुरक्षित नहीं है। इन विशेष परिस्थिति के मद्देनजर मेरे निर्दोष पारिवारिक सदस्यों की सुरक्षा पर विचार किया जाय।

साथ ही अस्थाई तौर पर उक्त वरीय पदाधिकारी के नियंत्रण से मुक्त कर किसी अन्य पद पर पदस्थापित करने को लेकर राज्य सरकार की स्वीकृति ली जाए। उन्होंने आगे लिखा कि यदि राज्य सरकार के लिए यह वैकल्पिक व्यवस्था संभव नहीं हो तो 13 फरवरी से उपार्जित अवकाश में जाने की अनुमति दी जाय।

विकास वैभव ने आग्रह किया है कि वे कई महीनों से मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। उन्होंने कहा है की मानसिक प्रताड़नायुक्त वर्तमान पद से मुक्त किया जाय। विकास वैभव ने लिखा है कि आपके कार्यालय कक्ष में निजी रूप से मिलकर पहली बार दिसंबर महीने के प्रथम सप्ताह में ही बताया गया था कि डीजी महोदय अत्यंत अभद्र भाषा का प्रयोग करती हैं।

निरंतर गाली दी जा रही। मेरी पत्नी के संबंध में अपमानजनक टिप्पणियां की गई हैं। उन्होंने लिखा है कि डीजी के द्वारा कई अधिकारियों को बिहारी बोल कर अपमानित करने का प्रयास किया गया और बताया गया कि बिहारी कामचोर होते हैं।

विकास वैभव ने पत्र में लिखा है कि डीजी मैडम ने मुझे तीन बार ब्लडी आईजी सभी के सामने कहा। डीआईजी विनोद कुमार को अपमानित करके गेट आउट कहकर सभा कक्ष से बाहर निकाल दिया गया। इन कारणों से मैं अत्यंत विचलित और मानसिक रूप से द्रवित हो उठा। बैठक के बाद हुए अपमान के कारण मुझे पूरी रात नींद नहीं आई।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार