लाइव न्यूज़ :

बिहार: श्रम परिवर्तन पदाधिकारी के घर से मिले दो करोड़ से ज्यादा नगद, निगरानी विभाग की छापेमारी में खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 11, 2021 19:39 IST

निगरानी ब्यूरो ने हाजीपुर के श्रम परिवर्तन पदाधिकारी दीपक कुमार शर्मा के पटना, मोतिहारी और हाजीपुर के ठिकानों पर शनिवार को छापा मारा. रिपोर्ट के अनुसार सवा दो करोड़ से अधिक राशि केवल बैग और बोरी से जब्त की गई है.

Open in App
ठळक मुद्देहाजीपुर के श्रम परिवर्तन पदाधिकारी दीपक कुमार शर्मा के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाईदीपक कुमार शर्मा के पटना, मोतिहारी और हाजीपुर के ठिकानों पर निगरानी ने मारा छापा।कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई, बैग और बोरी से जब्त की गई नकद राशि।

पटना: बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई लगातार जारी है. निगरानी ब्यूरो ने हाजीपुर के श्रम परिवर्तन पदाधिकारी दीपक कुमार शर्मा के पटना, मोतिहारी और हाजीपुर के ठिकानों पर शनिवार को छापा मारा. ताबड़तोड़ की गई छापेमारी में पटना के दीघा क्षेत्र के महावीर कॉलोनी स्थित आवास से बोरी में भरे रुपये मिले हैं. 

बताया जा रहा है कि सवा दो करोड़ से अधिक राशि केवल बैग और बोरी से जब्त की गई है. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन

बताया जा रहा है कि कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई. नोटों की गिनती जारी है. नोटों की संख्या इतनी अधिक है कि निगरानी ब्यूरो को गिनती के लिए बैंक से नोट गिनने वाली मशीन मंगानी पड़ी. सूत्रों से जानकारी मिली है कि ये अधिकारी हाजीपुर से पहले कैमूर में पदस्थापित थे. वहां इन्हें मजिस्ट्रेट बनाकर चेकपोस्ट पर ड्यूटी दी गई थी. 

वहीं पर इन्होंने जमकर पैसे कमाए है. छापेमारी के दौरान पटना स्थित आवास से जो हकीकत सामने आई उसे देख निगरानी की टीम भी हैरान रह गई. उनके आवास से गहने भी बरामद किए गए हैं. डीएसपी एसके महुआर के नेतृत्‍व में यह छापेमारी की गई. 

जांच अधिकारी ने बताया कि एक करोड़ छह लाख रुपये की अवैध कमाई का मामला बना था. उस पर निगरानी में प्राथमिकी की गई थी. कोर्ट से वारंट लेने के बाद छापेमारी की गई है. अभी तक तो सवा दो करोड नकद, गहने, जमीन के कागजात मिले हैं. 15-20 पासबुक मिले हैं. सूत्रों के अनुसार, निगरानी विभाग को इस बात की सूचना थी कि अधिकारी दीपक कुमार ने अवैध तरीके से काफी धन कमाया है. 

निगरानी विभाग की कई भ्रष्ट अधिकारियों पर नजर

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के ऊपर निगरानी विभाग का हथौड़ा लगातार चल रहा है. रोहतास के भू-अर्जन पदाधिकारी और प्रभारी नगर आयुक्त राजेश गुप्ता के ठिकानों पर भी हाल में छापेमारी की गई थी. वहीं अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति का खुलासा चौंकाने वाला था. 

निगरानी विभाग ने आरोपित अधिकारी की पत्नी अनीता गुप्ता का एक बैंक लॉकर शुक्रवार को खोला. इस लॉकर से 8 लाख नकद के अलावा 10 लाख से अधिक के आभूषण बरामद किए गये. 

अभी तक आइपीएस से लेकर इंजीनियर तक निगरानी विभाग के फंदे में फंस चुके हैं. बालू और शराब धंधेबाजों से मिलीभगत कर संपत्ति अर्जित करने वाले अधिकारियों पर जि‍स तरह से कार्रवाई हो रही है उससे ऐसे अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है. 

टॅग्स :बिहार समाचारVigilance Bureau
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

क्राइम अलर्टफर्जी आधार कार्ड बनाकर पहचान छिपाई?, हिंदू लड़के की फोटो दिखाकर मुस्लिम से शादी, लड़की ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर समारोह में किया हंगामा

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल