लाइव न्यूज़ :

बिहार: गया में माओवादियों ने की एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या, शव को बांस के खंभों पर लटकाया

By विनीत कुमार | Updated: November 15, 2021 07:29 IST

बिहार के गया जिले की ये घटना शनिवार रात की है। माओवादियों ने परिवार पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने की बात कहते हुए चार लोगों की हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देगया जिले के डुमरिया ब्लॉक के गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या।माओवादियों ने घर को भी विस्फोट कर उड़ा दिया, मरने वालों में दो महिलाएं शामिल।माओवादियों ने एक पर्चा भी छोड़ा जिसमें परिवार पर पुलिस के लिए मुखबिरी की बात कही गई है।

पटना: बिहार के गया जिले के एक गांव में माओवादियों ने खूनी खेल खेलते हुए एक परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी। घटना शनिवार रात की है। करीब 25 माओवादी डुमरिया ब्लॉक के कचार पंचायत के तहत आने वाले मौनवार गांव पहुंचे और परिवार के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

हत्या के बाद माओवादियों ने विस्फोट कर उनका घर भी उड़ा दिया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) के अनुसार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्यों ने शनिवार रात को सरयू सिंह भोक्ता के घर पर हमला किया। 

पुलिस के मुताबिक हमले के समय भोक्ता अपने घर पर नहीं थे पर लेकिन हमलावरों ने उनके दो बेटों एवं उनकी पत्नियों को मार डाला। इसके बाद उनके शवों को गोशाला में बांस के खंभों पर लटका दिया। पुलिस के मुताबिक, माओवादियों ने उसके बाद बम लग दिया एवं विस्फोट कर उनके घर को उड़ा दिया। 

स्थानीय लोगों के अनुसार माओवादियों ने शनिवार शाम करीब 7 बजे घर पर हमला बोला था। पुलिस की मुखबिरी के आरोप में माओवादियों ने घर में मौजूद सत्येंद्र सिंह और महेंद्र सिंह सहित उनकी पत्नियों मनोरमा देवी और सुनीता देवी को मौत के घाट उतार दिया।

मारने के बाद घर पर छोड़ा पर्चा

पुलिस के मुताबिक माओवादियों ने एक पर्चा छोड़ा है जिसमें उन्होंने भोक्ता और उनके परिवार पर पुलिस के लिये मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। 

भाकपा (माओवादी) ने इस पर्चे में दावा किया है कि उनकी कार्रवाई उस घटना का बदला लेने के लिए है जिसमें इस परिवार की मुखबिरी के चलते इसी साल मार्च में स्थानीय पुलिस और कोबरा बटालियन ने मुठभेड़ में उनके चार कैडर- शिवपूजन कुमार, अमरेश कुमार, सीता कुमार और उदय कुमार को मार गिराया था और भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बदामद किया गया था।

माओवादियों के मुताबिक इन सभी को खाने में जहर दिया गया था, जिससे उनकी मौत हुई। हालांकि पुलिस रिकॉर्ड में कहा गया है कि इनकी मौत एनकाउंटर में हुई।

वहीं एडीजी ने कहा, ‘गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार घटनास्थल पर डेरा डाले हुए हैं और अपराधियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान की निगरानी कर रहे हैं।'

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :बिहार समाचारGaya
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

क्राइम अलर्टफर्जी आधार कार्ड बनाकर पहचान छिपाई?, हिंदू लड़के की फोटो दिखाकर मुस्लिम से शादी, लड़की ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर समारोह में किया हंगामा

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह