लाइव न्यूज़ :

बिहार: विवादित जमीन पर 'हनुमान जी' को लेकर झड़प, पुलिस ने हिरासत में ली मूर्ति

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 12, 2019 16:15 IST

बिहार में हाजीपुर में भक्तों के दो समूहों के बीच झड़प के चलते 'हनुमान जी' को पुलिस हिरासत में जाना पड़ा है। हैरान करने वाला मामला सदर पुलिस थाने के अंतर्गत लगने वाले पानापुर गौरही गांव का है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में हाजीपुर में भक्तों के दो समूहों के बीच झड़प के चलते 'हनुमान जी' को पुलिस हिरासत में जाना पड़ा है।गांव में सामान्य जाति के लोगों ने विवादित जगह पर हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना करने से आपत्ति जताई। दोनों समूहों के बीच हनुमान प्रतिमा को लेकर बात बिगड़ गई और झड़प हो गई।

बिहार में हाजीपुर में भक्तों के दो समूहों के बीच झड़प के चलते 'हनुमान जी' को पुलिस हिरासत में जाना पड़ा है। हैरान करने वाला मामला वैशाली जिले के सदर पुलिस थाने के अंतर्गत लगने वाले पानापुर गौरही गांव का है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, हफ्ते की शुरुआत में गांव की एक विवादित जमीन पर हनुमान जी की मूर्ति को स्थापित किया गया था। जिन लोगों ने यह काम किया, उन्हें निचली जाति का बताया जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, गांव में सामान्य जाति के लोगों ने विवादित जगह पर हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना करने से आपत्ति जताई। दोनों समूहों के बीच हनुमान प्रतिमा को लेकर बात बिगड़ गई और झड़प हो गई। पुलिस को इस बारे में जब इत्तला की गई तो हनुमान प्रतिमा को थाने जाना पड़ा। पुलिस आई और हनुमान प्रतिमा को अपनी हिरासत में ले लिया।  

पुलिस के मुताबिक, विवादित जगह गांव के राम जानकी मठ की है। हाजीपुर के एसडीपीओ ने मीडिया से कहा, ''सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, सार्वजनिक जगह पर किसी भी मूर्ति या मंदिर की स्थापना पर प्रतिबंध है, इसलिए यह कार्रवाई की गई और हनुमान प्रतिमा को हिरासत में लिया गया। जब तक कि मामले को लेकर अदालत फैसला नहीं सुनाती है तब तक मूर्ति पुलिस हिरासत में रहेगी।''

ऐसी ही एक घटना भोजपुर जिले की है, जहां करीब 25 साल से हनुमान जी और रामानुज स्वामी की प्रतिमाएं कृष्णगढ़ पुलिस थाने में हिरासत में रखी हुई हैं। 1994 में दोनों ही प्रतिमाओं की चोरी हो गई थी। बाद में मूर्तियां बरामद हो गई थीं। मूर्तियां बरामद होने की जानकारी मिलने पर आरा की अदालत ने 42 लाख रुपये का जमानती बाॉन्ड भरने के लिए आदेश दिया था। पुलिस के एक सिपाही को मूर्ति की नियमित पूजा-पाठ करने के लिए रखा गया है। 

टॅग्स :बिहारहनुमान जीपटनालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार