लाइव न्यूज़ :

बिहार: पटना में गैस सिलेंडर रिसाव से लगी आग में जले चार लोग, तीन की मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: September 24, 2019 19:40 IST

Open in App
ठळक मुद्देपटना के रामकृष्णा थाना के न्यू ब्रहम्पुरा कॉलोनी के गोकुल धाम सोसाईटी में गैस चुल्हे में आग लग जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।गैस सिलेंडर से लगी आग में झुलस कर तीनों का शरीर करीब सत्तर प्रतिशत से अधिक जल चुका था।

बिहार की राजधानी पटना के रामकृष्णा थाना के न्यू ब्रहम्पुरा कॉलोनी के गोकुल धाम सोसाईटी में गैस चुल्हे में आग लग जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई. घटना का कारण घरेलू गैस का रिसाव बताया जा रहा है. एक साथ परिवार के तीन लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. आग में झुलसे पति-पत्नी और बेटी की इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत हो गई. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक विनोद सिंह, पत्नी सुषमा देवी और बेटी लवली के साथ ही उनके मकान मालिक रमेश सिंह का पुत्र रिपुदमन भी झुलस गया था, जिसका इलाज अपोलो बर्न हॉस्पिटल में चल रहा है. निजी स्कूल में गार्ड का काम करनेवाले विनोद सिंह भोजपुर के रहनेवाले थे. विनोद कुमार सिंह उम्र (42 वर्ष), पत्नी सुषमा देवी (उम्र 40 वर्ष), बेटी लवली कुमारी (उम्र 20 वर्ष) की हालत अत्यंत चिंताजनक थी. तीनों का इलाज पीएमसीएच के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग में चल रहा था.

गैस सिलेंडर से लगी आग में झुलस कर तीनों का शरीर करीब सत्तर प्रतिशत से अधिक जल चुका था. वहीं, तीनों को बचाने गये मकान मालिक का पुत्र रिपुदमन भी झुलस गया था. रिपुदमन का इलाज अपोलो बर्न हॉस्पिटल में कराया जा रहा है. घटना सुबह करीब नौ बजे घटी थी. 

बताया जा रहा है कि विनोद सिंह की पत्नी सुषमा देवी गैस लीक होने से अनजान थी. उन्होंने जैसे ही चूल्हे में आग जलाई, किचेन सहित बगल के कमरे आग की भयानक लपटों से घिर गये थे. रमेश सिंह के मकान से निकलती आग की लपटों को देख कर आसपास के लोगों ने ही आग पर किसी तरह काबू पाया था.

रामकृष्ण नगर थानेदार ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा. तीनों की मौत पटना के पीएमसीएच में इलाज के दौरान हुई है. जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुआ परिवार बतौर किरायेदार रहता था. इस घटना में मकान मालिक का बेटा अब भी गम्भीर है. मृतक मूल रूप से भोजपुर के बिहियां प्रखंड के बरूना गांव के रहने वाले हैं.

टॅग्स :बिहारपटनाअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार