लाइव न्यूज़ :

बिहार: पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फिर से साधा निशाना, कहा-पीएम बनने के लिए बेचैन हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: October 17, 2022 14:46 IST

नीतीश कुमार पर राजद विधायक सुधाकर सिंह एक बार फिर हमलावर हैं। उन्होंने बिना नाम लिए नीतीश कुमार पर कटाक्ष किया कि वह प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।

Open in App

पटना: बिहार के पूर्व कृषि मंत्री व राजद विधायक सुधाकर सिंह लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर बने हुए हैं। सुधाकर सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ खुलेआम बयान दे रहें हैं। उन्होंने एकबार फिर बगावती तेवर अपनाते हुए कहा कि मंत्री के रूप में मैं छोटा था, इसलिए हटा दिया गया, लेकिन विधायकी से जिस दिन निकाल दें तो तब न हम मानेंगे कि वह ताकतवार आदमी है! 

कैमूर में एक कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए सुधाकर सिंह ने खुले मंच से नीतीश कुमार को तानाशाह बताया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार के मंत्री की हैसियत चपरासी की है। वह सिर्फ मुहर लगा सकते हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार के मिशन 2024 पर करारा प्रहार किया और कहा कि नीतीश कुमार पीएम बनने के लिए बेचैन हैं। 

नाम लिए बगैर सुधाकर सिंह ने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि स्वर्ग जाने का रास्ता प्रधानमंत्री पद से होकर ही जाता है। इसलिए प्रधानमंत्री बना दो ताकि स्वर्ग में भी जगह मिल जाए। इसलिए ये आजकल पीएम बनने के लिए परेशान हो रहें हैं। 

उन्होंने दावा किया कि 17 सालों के कार्यकाल में नीतीश कुमार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। नीतीश पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आजकल के मंत्री सिर्फ रबर स्टांप हैं। कागजों में भले ही मंत्री हो मगर उनकी हसीयत चपरासी की होती है। मंत्री को जो भी फाइल दी जाती है, उस पर दस्तखत कर देते हैं कि कहीं उनका मास्टर नाराज ना हो जाए। 

इससे पहले भी सुधाकर सिंह अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहे। उन्होंने कहा था कि विभाग के सभी पदाधिकारी चोर हैं और मंत्री होने के नाते वे खुद चोर के सरदार हैं। सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार के कृषि रोडमैप पर भी सवाल उठाए थे और कहा कि किसानों के हित में कुछ नहीं हुआ। जदयू नेताओं द्वारा सवाल उठाए जाने के बावजूद सुधाकर सिंह अपने स्टैंड पर कायम रहे और उन्हें अपने पद से हाथ धोना पड़ा। एक बार फिर सुधाकर ने बिहार के सियासत को अपने बयानों से गर्म कर दिया है।

टॅग्स :बिहार समाचारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज