लाइव न्यूज़ :

Bihar floor test: तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को जमकर घेरा, पूछा- 'आखिर क्या ऐसा हुआ कि आपको ये निर्णय लेना पड़ा'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 12, 2024 14:00 IST

Bihar floor test: नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने फ्लोर टेस्ट से पहले नीतीश कुमार को जमकर घेरा। तेजस्वी ने पूछा कि आखिर क्या ऐसा हुआ कि आपको ये निर्णय लेना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने फ्लोर टेस्ट से पहले नीतीश कुमार को जमकर घेरातेजस्वी ने पूछा कि आखिर क्या ऐसा हुआ कि आपको ये निर्णय लेना पड़ातेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पगड़ी को लेकर तंज कसा

Bihar floor test: जनता दल यूनाइटेड अध्यक्ष नीतीश कुमार के एक बार फिर पाला बदलने के कारण बिहार में बनी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल करना है। सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद सबसे पहले बिहार विधानसभा अध्यक्ष और राजद नेता अवध बिहारी चौधरी को हटाने का प्रस्ताव राज्य विधानसभा में पेश किया गया। उपसभापति के आदेश पर सचिव ने गणना कराई। वोटिंग में अवध बिहारी चौधरी को हटाने के प्रस्ताव के पक्ष में 125 और विपक्ष में 112 मत पड़े। 

इसके बाद नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने फ्लोर टेस्ट से पहले नीतीश कुमार को जमकर घेरा। तेजस्वी ने पूछा कि आखिर क्या ऐसा हुआ कि आपको ये निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने कहा, "नीतीश जी ने हमें कहा था कि बीजेपी वाला ईडी-सीबीआई लगाकर फंसाने का काम करते हैं। आखिर क्या ऐसा हुआ कि आपको ये निर्णय लेना पड़ा। आपने बोला था कि हम एनडीए को इसलिए छोड़ा था क्योंकि हमारी पार्टी को तोड़ने का प्रयास किया था। आपने कहा था कि हम लोगों का एक ही लक्ष्य है कि देशभर के विपक्षी दलों को एकजुट करना है।"

तेजस्वी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने हमें पहले भी आशीर्वाद दिया था कि अब यही आगे बढ़ेगा। हम मानते हैं कि हम वनवास नहीं आए हैं। तेजस्वी ने कहा कि हमने वादा किया था कि खाली पड़े हुए पदों को भरेंगे। हमारी गठबंधन सरकार ने भरने का काम किया। 

तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पगड़ी को लेकर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें हमारे चाचा ने सलाह दी होगी कि पगड़ी उतार लें। तेजस्वी ने कहा कि सम्राट चौधरी के पिता हमारे दल में रहे हैं, उन्होंने नीतीश जी के बारे में क्या कहा है, वो हम बताना नहीं चाहते हैं।

किसकी कितनी ताकत

बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें है। बहुमत का आंकड़ा 122 है। बीजेपी के पास 78 सीटें, जेडीयू के पास 45 सीटें, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के पास 4 सीटें और एक निर्दलीय विधायक सुमित सिंह भी एडीए खेमे में हैं। इस तरह नीतीश के पास 128 विधानसभा सदस्य हैं।  विपक्ष के पास 114 विधायक हैं। इसमें आरजेडी के 79, कांग्रेस के 19, सीपीआई (एमएल) के 12, सीपीआई (एम) के 2, सीपीआई के 2 विधायक हैं। 

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवनीतीश कुमारजेडीयूआरजेडीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल