लाइव न्यूज़ :

Bihar floor test: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा- 'लोगों का नेचर और सिग्नेचर नहीं बदलता, हमने वंशवाद के कारण विवश होकर प्रताड़ना हमने देखी है'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 12, 2024 14:45 IST

Bihar floor test: विजय सिन्हा ने कहा कि वंशवाद के कारण विवश होकर इनकी प्रताड़ना हमने देखी है। उन्होंने कहा कि लोगों का नेचर और सिग्नेचर नहीं बदलता है।

Open in App
ठळक मुद्देराजग सरकार को आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल करना हैउपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने राजद को घेराकहा- वंशवाद के कारण विवश होकर इनकी प्रताड़ना हमने देखी है

Bihar floor test: बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल करना है। फ्लोर टेस्ट से पहले सदन में राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने राजद, लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल और तेजस्वी यादव पर करारा हमला किया। विजय सिन्हा ने कहा कि वंशवाद के कारण विवश होकर इनकी प्रताड़ना हमने देखी है। उन्होंने कहा कि लोगों का नेचर और सिग्नेचर नहीं बदलता है। 

विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि पार्टी के नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी, हमने ईमानदारी से निर्वहन करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा, "जो व्यक्ति अपने आपको समाजवादी परिवार का कहते हैं, उनका ऐसा चरित्र नहीं होता है. समाजवाद का चरित्र ऐसा नहीं होता कि कथनी और करनी में अलग हो. सत्ता के लिए समझौता करने वाले लोग हैं।"

इससे पहले तेजस्वी यादव ने फ्लोर टेस्ट से पहले नीतीश कुमार को जमकर घेरा। तेजस्वी ने पूछा कि आखिर क्या ऐसा हुआ कि आपको ये निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने कहा, "नीतीश जी ने हमें कहा था कि बीजेपी वाला ईडी-सीबीआई लगाकर फंसाने का काम करते हैं। आखिर क्या ऐसा हुआ कि आपको ये निर्णय लेना पड़ा। आपने बोला था कि हम एनडीए को इसलिए छोड़ा था क्योंकि हमारी पार्टी को तोड़ने का प्रयास किया था। आपने कहा था कि हम लोगों का एक ही लक्ष्य है कि देशभर के विपक्षी दलों को एकजुट करना है।"

बता दें कि आज सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद सबसे पहले बिहार विधानसभा अध्यक्ष और राजद नेता अवध बिहारी चौधरी को हटाने का प्रस्ताव राज्य विधानसभा में पेश किया गया। उपसभापति के आदेश पर सचिव ने गणना कराई। वोटिंग में अवध बिहारी चौधरी को हटाने के प्रस्ताव के पक्ष में 125 और विपक्ष में 112 मत पड़े। 

किसकी कितनी ताकत

बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें है। बहुमत का आंकड़ा 122 है। बीजेपी के पास 78 सीटें, जेडीयू के पास 45 सीटें, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के पास 4 सीटें और एक निर्दलीय विधायक सुमित सिंह भी एडीए खेमे में हैं। इस तरह नीतीश के पास 128 विधानसभा सदस्य हैं।  विपक्ष के पास 114 विधायक हैं। इसमें आरजेडी के 79, कांग्रेस के 19, सीपीआई (एमएल) के 12, सीपीआई (एम) के 2, सीपीआई के 2 विधायक हैं।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारआरजेडीजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल